Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

एनएच-43 पर हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी; : गैस पाइपलाइन कार्य में लगे कंटेनर से टकराई बाइक, तीन युवक घायल; एक अंबिकापुर रेफर

Praveen Nishee Mon, Jun 8, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। चैनपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर गैस पाइपलाइन कार्य में लगे एक कंटेनर से बाइक टकरा जाने के कारण बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। वहीं दूसरे घायल युवक को भी अंबिकापुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना चैनपुर क्षेत्र में एनएच-43 पर उस समय हुई जब गैस पाइपलाइन कार्य में लगा कंटेनर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक कंटेनर से जा टकराई, जिससे बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक युवक को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे गंभीर घायल को भी उच्च उपचार के लिए अंबिकापुर भेजने की तैयारी की जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें