Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: घर-घर पहुंच योजनाओ की जानकारी दे रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी

Admin Fri, Mar 1, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा केंद्र की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संपर्क कर उनका फीड बैक लेने हेतु लाभार्थी सम्पर्क कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है । लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर जिला मे केंद्र सरकार के द्वारा किये गये जनहित के कार्यो को लेकर पार्टी के कार्यकर्तागण अपने - अपने मंडलो के बूथ स्तर पर लाभार्थियों व उनके परिवार से सतत सम्पर्क कर फीड बैक लेने मे जुट गये है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओ के द्वारा घर - घर पहुंच कर लाभार्थियों से बात कर रहे है । वंही भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी के साथ मंडल अध्यक्ष राजाराम, अशोक सिंह,राम सकल , भैया लाल यादव ,रामगोपाल शिव नारायण मौर्य, बूथ अध्यक्ष महावीर सहित मंडल के अन्य कार्यकर्ताओ के साथ जन संपर्क एवम जन चौपाल लगा आम जनता व कार्यकर्ताओ से सतत सम्पर्क कर रहे है वंही मनेन्द्रगढ़ मंडल के बूथ क्रमांक 22 मे भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, बूथ अध्यक्ष आशीष मजूमदार ,युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आनंद ताम्रकार,सोहन दास, राहुल मजूमदार, ए.एल तिवारी ,श्रीमती प्रवीन सिंह, श्रीमती पूजा घोषाल एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ जन संपर्क कर मोदी जी के योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे तथा बूथ मे योजनाओ के माध्यम से लाभार्थियों से सम्पर्क किया जा रहा । आज देश के प्रत्येक घर मे केंद्र की भाजपा सरकार की किसी न किसी योजना से लाभ ले रहे परिवार मिल

विज्ञापन

जरूरी खबरें