रोशन लाल अवस्थी की कलम से : ध्रुवागुड्डी में भाजपा कांदा डोंगर मंडल द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से गूंजा गांव
Praveen Nishee Thu, May 29, 2025
अमलीपदर। गरियाबंद। ऑपरेशन सिंदूर की सफल परिकल्पना और संचालन के उपरांत, भाजपा द्वारा राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा कांदा डोंगर मंडल द्वारा गुरुवार को ध्रुवागुड्डी गांव में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजते इस यात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान का गुणगान करते हुए लोगों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वातावरण का निर्माण किया। गांववासियों ने भी यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और जगह-जगह फूल बरसाकर राष्ट्रप्रेम का परिचय दिया।
मंडल अध्यक्ष नवीन माझी ने इस अवसर पर कहा, "ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, यह भारत की सैन्य शक्ति का ट्रेलर है। अगर कोई देश भारत की ओर आँख उठाएगा, तो उसे करारा जवाब मिलेगा। भारतीय सेना के अदम्य साहस के आगे दुनिया झुकती है।"
तिरंगा यात्रा में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। देशप्रेम से ओतप्रोत नारों और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ महिलाओं ने गांव का भ्रमण किया, जिससे समूचा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।
इस तिरंगा यात्रा ने न केवल ध्रुवागुड्डी में उत्साह और उमंग का माहौल पैदा किया, बल्कि लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया । इस कार्यक्रम में नवीन मांझी मंडल अध्यक्ष , निर्भय ठाकुर उपाध्यक्ष, खुदेश्वर यादव उपाध्यक्ष, दिनेश नागेश महामंत्री, मुकेश साहू महामंत्री, सुकदेव सोरी मंत्री, सुरेश दांता मंत्री, देवीराम नेताम कोषाध्यक्ष, राजीव लोचन पंडा मीडिया प्रभारी, मनीष सिन्हा जिला प्रतिनिधि, आनंद राम यादव रोशन अवस्थी व्यापार प्रदेश उपाध्यक्ष , संजय दुबे जिला संयोजक, रूपसिंह बस्तियां, हरीश मांझी , अभिराम ध्रुव जनपद सदस्य, किशोर मांझी जनपद सदस्य, गयाराम मांझी, कृष्णा गुप्ता, रूपचंद नेताम, सरपंच प्रेम पुजारी, खोगेंदर यादव, उपसरपंच पहलाद सरपंच, लछमन यादव, अविनाष भोसले, दीपक सागर , मिश्री लाल यादव, बूथ अध्यक्ष घनस्याम नागेश, दयालु राम बूथ अध्यक्ष, गोविंद यादव , श्रवण नाग , रिखी राम मरकाम, तुलाराम सोरी, बूथ अध्यक्ष इनुस बघेल , भारत मिश्रा, दिनेश मरकाम बूथ अध्यक्ष, पीतांवर यादव बूथअध्यक्ष, रोहित यादव, रुसू बीसी, महेश्वर नागेश , दोकेंदर सोनमानी, हुक्मत यादव, दिनेश यादव, श्रीमती श्रुति ध्रुवा, श्रीमती प्रेम शीला नेताम,श्रीमती दूरपति नेताम ,श्रीमती नूरोबाई नेताम,श्रीमती गोमति नेताम, श्रीमती सविता नेताम,श्रीमती सरोला नेताम,श्रीमती उर्मिला यादव, श्रीमती प्रमिला ,श्रीमती टिकेमनी नेताम ,श्रीमती यशोदा यादव ,श्रीमती नीला यादव ,श्रीमती मोहिनी बाई नागेश श्रीमती मालती बाई नागेश ,श्रीमती कृतिका नागेश ,श्रीमती राजेश्वरी मांझी, श्रीमती सुकाती ओटी ,श्रीमती मणि बाई शुक्ला नेताओं की सानिध्य में संपन्न हुआ ।
विज्ञापन