Advertisment

5th July 2026

BREAKING NEWS

स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

असहाय वृद्धा को मिला सहारा, विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से कराया गया रेस्क्यू

फिट इंडिया एवं सेव एनवायरनमेंट अभियान के तहत 21 किमी साइकिल यात्रा, सीड्स बॉल से दिया हरियाली का संदेश

मैंने ऐ सूरज तुझे पूजा नहीं,समझा तो हैं..... मेरे हिस्से में भी थोड़ी, धूप आनी चाहिये....

शहडोल - नागपुर ट्रेन को मनेंद्रगढ़ से चलाने की मांग

: भाजपा कोरिया का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन सम्पन्न बूथ जीतो खुद जीतो और अपनी सरकार बनाओ - योगेश लाम्बा

Admin Tue, Jun 6, 2023

कोरिया। बैकुंठपुर ।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आह्वान पर और भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में कोरिया भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा संयोजक योगेश लाम्बा एवं चंपादेवी पावेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े, जिला संगठन प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिला संगठन सहप्रभारी परमेश्वरी राजवाड़े, विधानसभा प्रभारी चिंटू राजपाल के उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें भाजपा जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष/महामंत्री, सभी मोर्चा के प्रभारी, सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष/जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष/महामंत्री/मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।कोरबा के पूर्व महापौर व कोरबा लोकसभा प्रभारी योगेश लांबा के द्वारा उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को बतौर चुनावी तैयारियों और पार्टी के मुख्य उद्देश्य तथा लक्ष्य को अवगत कराते हुए बूथ सशक्तिकरण सहित समस्त मोर्चों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से रुबरू होकर उन्हें बूथ और शक्ति केंद्रों में अपनी भूमिका को तेज करने कहा गया। पन्ना प्रमुख को जिम्मेदारी पूर्वक कार्य कराने सहित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित मतदाताओं को साथ लेकर बूथ स्तर से लेकर मोहल्लों वार्डों तक मतदाताओं को केंद्र सरकार की संचालित योजना के विषय में बताकर भारतीय जनता पार्टी के जनहितकारी योजनाओं, लाभ और नीतियों से अवगत कराएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की बूथ जीतो खुद जीतो और सरकार बनाओ,जैसे मूल मंत्रो पर कार्य करने की प्रेरणा दिए और वहीं चिंटू राजपाल के द्वारा अब तक बूथ स्तर सहित समस्त मोर्चों के दायित्व और पार्टी संबंधी किए गए कार्यों की समीक्षा ली गई और उपस्थित सभी मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आगे की जिम्मेदारी को दुरुस्त करने कहा गया। साथ ही जमीनी स्तर पर पार्टी संबंधित दायित्य निर्वहन का समुचित जायजा लिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें