Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजपा मनेन्द्रगढ़ मंडल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Praveen Nishee Mon, Jun 23, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आज शहर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाटिका में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा मनेन्द्रगढ़ मंडल सहित जिले भर से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके राष्ट्रवादी विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल केसरवानी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, जे.के. सिंह, दिनेश्वर मिश्रा,सुरेश श्रीवास्तव,रामचरित द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा, मंडल महामंत्री एम.पी. सिंह,अर्चना विश्वकर्मा, आलोक जायसवाल, डॉ. रश्मि सोनकर, अधिवक्ता श्याम बिहारी जायसवाल,अधि. राजकुमार गुप्ता, अधिवक्ता संजय गुप्ता, विवेक अग्रवाल, गुरजीत सिंह खनूजा, रमाशंकर अग्रहरि, गोविन्द वर्मा,जयंती यादव, अल्का गांधी, राजेश विश्वकर्मा, पार्षद सुनैना विश्वकर्मा, हीरा लाल रजक, जनार्दन केवट, जे पी बुनकर, ललन शुक्ला,अल्का विश्वकर्मा, नीतू मनहरे, अंजना विश्वकर्मा, सावित्री मनहरे, समेत भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने "एक देश – एक विधान – एक निशान" का नारा दिया और इसी सिद्धांत की रक्षा के लिए उन्होंने बलिदान दिया।

मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा ने कहा –"डॉ. मुखर्जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्र की एकता से बड़ा कुछ नहीं। उनका बलिदान हमें सदा प्रेरित करता रहेगा।"

श्रद्धांजलि संदेश में यह भी दोहराया गया –

“देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को बलिदान दिवस पर शत् शत् नमन।“जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है।”

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय घोष के साथ डॉ. मुखर्जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें