Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल कुंज में : अटलजी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

Praveen Nishee Sun, Aug 17, 2025

मनेन्द्रगढ.। एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल कुंज में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को स्मरण किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, जनपद अध्यक्ष श्रीमती जानकी बाई कुसरो,जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह, मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी, पूर्व मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल,कार्यालय प्रभारी रमेश यादव, संयोजक सोशल मीडिया मनोज केशरवानी, सह संयोजक रमा शंकर, आई.टी. सेल सह संयोजक दीपक देवांगन, वरिष्ठ एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष हसदेव मंडल दान बहादुर सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव,जिला कार्यकारिणी सदस्य सौरभ गुप्ता,अंकित शर्मा,जलील शाह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अटलजी के विचार आज भी प्रासंगिक-इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि “अटलजी भारतीय राजनीति में आदर्श, शुचिता और संवाद के प्रतीक रहे। उन्होंने भारत की राजनीति को नई दिशा दी और राष्ट्रहित को हमेशा सर्वोपरि रखा।”

जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले ने कहा कि अटलजी का जीवन राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी वाणी और काव्य ने देशवासियों के मन में राष्ट्रभक्ति की ज्योति जगाई।अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने 1998 में पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण कर दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराया। उन्होंने पड़ोसी देशों से संवाद की पहल करते हुए लाहौर बस यात्रा जैसी ऐतिहासिक पहल की। उनके शासनकाल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना जैसी योजनाओं ने भारत के बुनियादी ढांचे को नई गति दी। साथ ही वे एक प्रख्यात कवि और ओजस्वी वक्ता भी रहे, जिन्होंने राजनीति में संवेदनशीलता और संस्कृति का समावेश किया।

सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और अंत में अटलजी के प्रिय गीतों और कविताओं को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि सभा संपन्न हुई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें