Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: कांग्रेस का दामन थाम सकते है बीजेपी आदिवासी नेता ननकी राम कंवर!

Admin Tue, May 23, 2023

रायपुर। ( रवीश बेंजामिन) जपा के दिग्गज आदिवासी नेता ननकी राम कंवर को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। सीएम बघेल ने कहा कि आज मैं उनके विधानसभा क्षेत्र रामपुर में रहूंगा। अगर वो आएंगे तो उनका स्वागत है। बता दें कि ननकी राम कंवर भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व गृहमंत्री हैं। गौरतलब है कि नंदकुमार साय भी भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता रहे, लेकिन उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है।

जता चुके है भाजपा को लेकर नाराजगी

नंदकुमार साय खुद को भाजपा में उपेक्षित मानने लगे थे। वहीं ननकी राम कंवर भी कई मौकों पर अपनी नाराजगी भाजपा के नेताओं को लेकर जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस बयान के बाद अब यही सवाल उठ रहा है कि कांग्रेस में क्या भाजपा के कुछ और आदिवासी नेताओं की एंट्री होने वाली है? फिलहाल, अब देखने वाली बात होगी कि सीएम भूपेश बघेल के दौरे से भाजपा वरिष्ठ विधायक ननकी राम कंवर की क्या प्रतिक्रिया रहती है। कुछ भाजपाई खुद मुझे फोन कर रहे हैं – नंदकुमार दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने बड़ा बयान दिया था कि मैं किसी से नहीं कह रहा कि बीजेपी (BJP) में आओ लेकिन कुछ भाजपाई खुद मुझे फोन कर रहे हैं। जल्द ही कुछ और भाजपा नेता कांग्रेस (Congress) का दामन थाम सकते हैं। यहां भाजपा की स्थिति पहले जैसी दिखाई नहीं दे रही है। भाजपा को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में जिस रूप में होना चाहिए वह नहीं है। भाजपा क्या करेगी उसके कार्यकर्ता और नेता ही बताएंगे। जैसे सक्रियता विपक्ष की होनी चाहिए वह नहीं है। कुछ लोग इस बारे में मुझसे फ़ोन पर बात कर रहे हैं। संभावना है आने वाले दिनों में कुछ और भाजपाई कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। नंदकुमार साय ने CSIDC का अध्यक्ष पद मिलने की चर्चाओं पर कहा कि कांग्रेस में मेरी जिम्मेदारियां क्या होगी ये समय ही बताएगा। कोई बड़ा पद और दायित्व मिले इसके लिए मैं कांग्रेस में नहीं आया। बीजेपी में मेरी भूमिका खत्म हो गई थी इसलिए कांग्रेस में आया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें