Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: भाजपा 25 को मनाएगी प्रत्येक जिलों में 'आपातकाल का काला दिवस', एमसीबी जिला मे मुख्य वक्ता होंगे - अनिल सिंग मेजर

Admin Mon, Jun 24, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश भाजपा सभी जिलों केंद्रों में 25 जून को आपातकाल का काला दिवस का आयोजन करेगी। कांग्रेस की सत्ता की लालसा के चलते तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा जिस प्रकार न्यायालय आदेश के बाद भी प्रधानमंत्री की कुर्सी न छोड़ देश को 1975 से 1977 तक 21 माह की अवधि में आपातकाल लगा संविधान की हत्या कर विपक्ष एवं मीडिया को कुचलकर लोकतंत्र समाप्त कर तानाशाही राजतंत्र का काम किया। उस काले अध्याय को देश की जनता को स्मरण कराने भाजपा प्रतिवर्ष यह काला दिवस मनाती है। मनेन्द्रगढ़ मे आपातकाल का काला दिवस का आयोजन किया जाना है जिसके मुख्य वक्ता सरगुजा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंग मेजर होंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें