Advertisment

15th August 2026

BREAKING NEWS

स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत गरिमामय, उत्साहपूर्ण एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में मनाया गया

18.75 करोड़ की लागत से बनेगा एमसीबी का नया एकीकृत जिला कार्यालय भवन, 22 माह में होगा निर्माण

शान से लहराया तिरंगा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली परेड की सलामी

ध्वजारोहण, देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर; प्रेस पार्क में हुआ वृक्षारोपण

पूर्व कोरिया रियासत में स्वतंत्रता आंदोलन (पूर्व कोरिया रियासत जिसमें वर्तमान एमसीबी व कोरिया जिले का ऐतिहासिक विवरण)

: हरियाणा में शानदार जीत की भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू खिलाकर मनायी खुशियाँ, गांधी चौक में कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी

Admin Tue, Oct 8, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत व लगातार तीन बार विजयी होने की हेट्रिक बनाने की भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गांधी चौक मे जमकर खुशियाँ मनायी और आतिशबाजी की तथा भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने हरियाणा की जीत पर कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया । इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने हरियाणा के चुनाव नतीजों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि यह भाजपा की डबल इंजन की सरकार की हरियाणा में दस वर्षों के किये गये कार्यों की जीत है। हरियाणा की जनता ने भाजपा सरकार की योजनाओं, जनहित के कार्यों व सफलतम सरकार के कामकाज पर विजय की मुहर लगायी है और भाजपा को हरियाणा में निरंतर तीन बार विजयी होने की हेट्रिक दिलायी है। लगातार तीसरी बार हरियाणा की जनता-जनार्दन ने भाजपा के प्रति अपना अगाध विश्वास व्यक्त किया है। एक्जिट पोल को लेकर अति उत्साही कांग्रेसियों को हरियाणा के एक्जेक्ट पोल ने आईना दिखा दिया है। इन नतीजों के जरिए हरियाणा ने कांग्रेस के संविधान और आरक्षण को लेकर दोहरे राजनीतिक चरित्र पर सीधी चोट की है। वंही जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के नित-नए आयाम गढ़ रहा है, विश्व-पटल पर अपनी प्रखर भूमिका का निर्वहन करते हुए 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति की दिशा में आगे बढ़ रहा है, हरियाणा के ये चुनाव नतीजे प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। आलोक जायसवाल,विनोद गुप्ता, गुरुचरण सिंह कालरा, अजमुदिन अंसारी,जमील शाह, धर्मेंद्र पटवा,राहुल सिंह, संजय गुप्ता, अपूर्वकर , जयंती यादव, सुश्री कोमल पटेल, जलील शाह,जनार्दन केवट, हीरालाल रजक, विजय पाठक,रामधुन जायसवाल, प्रमोद बंसल,आलोक जायसवाल,श्याम बिहारी रैकवार,राम मनोहर शाह, उमाशंकर पासी, किशन शाह, आकाश दुआ, हरित शर्मा, रमेश गुप्ता, गौरव मिश्रा, श्री अग्रवाल , संगम सेन,मुन्ना लाल जायसवाल ने भाजपा की जीत के जश्न में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें