Advertisment

23rd August 2026

BREAKING NEWS

रेलवे सुविधाओं के विस्तार की मांग, चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को सौंपा मांग पत्र

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

: भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया पुतला दहन,पुलिस प्रशाशन पर लगे आरोप को पुलिस द्वारा धोने का प्रयास

Admin Thu, Apr 27, 2023

मनेन्द्रगढ़।एम सी बी ।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के इशारे पर जन प्रतिनिधियों व आम जन पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरगुजा संभाग बंद का आह्वान किया गया जिसके अंतर्गत मनेन्द्रगढ़ बंद को सांकेतिक बंद का आह्वान किया गया तथा पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा स्थानीय विश्राम गृह के सामने भारतीय जनता पार्टी के गगन भेदी नाराओ के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक चक्का जाम का आयोजन किया गया जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी,जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह राणा, संजय गुप्ता,धर्मेंद्र पटवा, अजय विश्वकर्मा, प्रदीप वर्मा, मनोज केशरवानी,धीरज पासवान, कोमल पटेल, निधि मित्तल, आलोक जायसवाल,विनोद गुप्ता, संतोष गुप्ता, राहुल सिंह, मनीष सिंग,हिमांशु श्रीवास्तव, रवि सिंग,किशन शाह, आनंद ताम्रकार, धर्मपाल सिंग टेकाम, स्वप्निल श्रीवास्तव, श्याम लाल सेन, रामधुन जायसवाल, राम रत्न चौधरी, जे के सिंग, जगत राम केवट, शिवम् सिंग, हीरालाल रजक ,मेहरबान श्रीवास्तव आदि सैकड़ो कार्यकर्तागण उपस्थित हो पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा पुलिस प्रशाशन का प्रतिक पुतला लाया तथा, जिसे पुलिस प्रशाशन पर लगे आरोप पर बचाओ की मुद्रा मे आकर कार्यकर्ताओ से पुतला को छीनने का प्रयास किया गया लेकिन अंततः पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओ के द्वारा पुलिस प्रशाशन के विरोध मे पुतला का दहन कर दिया गया। इससे स्पस्ट होता है की यदि पुलिस प्रशाशन इतना ही मुस्तैद रहती तो प्रदेश के साथ ही साथ पुलिस के कार्य कलापो पर आम जन मानस ऊँगली नही उठाती। वही पार्टी द्वारा आयोजित चक्का जाम को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव , रामधुन जायसवाल, कोमल पटेल ,विनोद गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष ने सम्बोधित कर कहा कि विगत दिनों सरगुजा संभाग मे प्रदेश सरकार के इशारे पर संभाग मे भाजपा जनप्रतिनिधियों के उपर छत्तीसगढ़ सरकार के इशारे पर आदिवासी संत स्व. गहिरा गुरु के पुत्र, भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, हिन्दू आदिवासी नेता  गेंद बिहारी सिंह के साथ पुलिस प्रशाशन द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रसित हो कर, यह कहते हुए की तुम बहुत नेतागिरी करते हो, दुर्गापारा से मारपीट कर पुलिस वालों के साथ बल प्रयोग कर थाना ले आया। जो कि बहुत ही निंदनीय एवं आपत्तिजनक घटना जिसकी निंदा भारतीय जनता पार्टी करती है साथ ही आज जब हमारे कार्यकर्ताओ के द्वारा नियमों व संविधान के दायरे मे रह कर आज के चक्का जाम व पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया जिसे पुलिस प्रशासन के द्वारा पुतले को छीनने का प्रयास किया गया जो निंदनीय है तथा ऐसे कार्यों कि वजह से पुलिस प्रशाशन की छवि धूमिल हो रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें