Advertisment

21st August 2026

BREAKING NEWS

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सेल की विशेष कक्षा का आयोजन

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती : टी.आर. कश्यप

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

: भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा जिले में बढ़ रहे कबाड़ सहित अन्य अवैध कारोबार के खिलाफ हल्ला बोल व पुतला दहन के कार्यक्रम सम्पन्न

Admin Sun, Sep 17, 2023

https://youtu.be/-nHif2hFOec?si=Mdng4rFjm7LNZ6MA मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के गांधी चौक में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा जिले में बढ़ रहे कबाड़ सहित अन्य अवैध कारोबार के खिलाफ हल्ला बोल व पुतला दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा जम कर क्षेत्र के दोनों विधायको व पुलिस विभाग के खिलाफ नारे लगाए गए । युवा मोर्चा के कार्यक्रम में मंच पर जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी ,पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल , भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुशील सिंह सहित भाजपा जिला कोशाध्यक्ष मुकेश जायसवाल मौजूद रहे । भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा जिले में चल रहे अवैध कार्यों की रोकथाम व कार्यवाही को लेकर के जिले के विधायकों के ऊपर जम कर हमला बोला कहा गया कि क्षेत्र में कई माह से जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ सहित आस पास के कालरी क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा एक सिंडिकेट बना कर अवैध कबाड़ कारोबार एवं अन्य अवैध कारोबार खुलेआम संचालित किया जा रहा है जिससे क्षेत्र में चोरी चमारी की घटनाओ में वृद्धि हुई है । मनेंद्रगढ़ के नागरिको के अपने अपने घरों में सदैव चोरी के भय लगा रहता है । ऐसे असामाजिक कृत्यों में लगे असमाजिक तत्वों का पुलिस के कुछ कर्मचारियों कंसीधे साठ गांठ है जिसकी जनचर्चा पूरे मनेंद्रगढ़ में पूरे गली मोहल्ले में व्याप्त है । कुछ दिन पूर्व ऐसे कबाड़ गिरोह के असामाजिक तत्वों के द्वारा थाने परिसर के सामने युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी के ऊपर जान लेवा हमला कर उसका मोबाइल भी लूट लिया गया था परन्तु आज तक मनेंद्रगढ़ पुलिस इस घटना में सम्मलित 20 -25 अवैध कबाड़ में संलग्न व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने से बच रही है इससे साबित होता है कि अवैध कारोबारियों का मनोबल कितना ऊंचा है इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा हल्ला बोल व पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया व जम कर नारे बाजी की गई । https://youtu.be/hq8geJeDEnI?si=F4EUuQqCr41m6Mxq

विज्ञापन

जरूरी खबरें