Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ में कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन : ईडी की चार्जशीट के बाद भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन

Praveen Nishee Fri, Apr 18, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी।नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।

यह विरोध प्रदर्शन भाजयुमो के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर, प्रदेश युवा मोर्चा के निर्देश और एमसीबी जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई, लेकिन प्रदर्शनकारी अपने उद्देश्य में सफल रहे।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले ने कहा कि, “ईडी ने एक लंबी जांच प्रक्रिया के बाद कोर्ट में जो चार्जशीट दाखिल की है, उसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सेम पित्रोदा और सुमन दुबे जैसे नाम शामिल हैं। यह साफ है कि कांग्रेस पार्टी देश को गुमराह करने वाले षड्यंत्र में शामिल रही है। अब कांग्रेस धरना-प्रदर्शन के जरिए न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन न्यायपालिका सर्वोच्च है, और जो भी दोषी होगा उसे सजा जरूर मिलेगी।”

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव,नपा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा,लखन लाल श्रीवास्तव,सरजू यादव,रामचरित द्विवेदी,प्रतिमा पटवा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुशील सिंह,हिमांशु श्रीवास्तव,संजय सिंह,दिनेश्वर मिश्रा,सुरेश श्रीवास्तव,सुरेश सोनी,अधिवक्ता आशीष सिंह,अधि. आशीष मजूमदार,पार्षद श्रीमती नीलू जायसवाल,सुनैना विश्वकर्मा, डॉ. रश्मि सोनकर,जे.के. सिंह,सुरेंद्र सिंधवानी,आलोक जायसवाल,रोहित वर्मा,जमुना पाण्डेय, विनीत जायसवाल,रोशनी मिश्रा,नीतू मनहरे, उर्मिला राव,विजय पाठक,इरशाद अंसारी, गीता पासी,श्रीमती मीनू सिंह,आनंद ताम्रकार, विवेक अग्रवाल,रूबी पासी, भगवान दास,जया घोष,संजय गुप्ता,मनीष सिंह,अखिलेश मिश्रा,दिलीप सेन सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.कार्यक्रम का संचालन रामचरित द्विवेदी ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें