Advertisment

14th August 2026

BREAKING NEWS

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण

मनेद्रगढ़ में खुलेगा योग वैलनेस सेंटर, योग समिति ने किया आभार व्यक्त

हर घर तिरंगा और ‘वंदे मातरम‘ थीम पर तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नेतृत्व, हजारों नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थाम कर दिया राष्ट्रभक्ति

: नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में भाजपा के धर्मेंद्र पटवा 13 मतों से चुनाव जीत कर उपाध्यक्ष बने

Admin Sat, Mar 8, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी । नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष के चुनाव में सरगर्मियां तेज लगातार कांग्रेस व भाजपा के पार्षद व नेता मौजूद थे । उपाध्यक्ष के लिए भाजपा से धर्मेंद्र पटवा व चार बार के पार्षद जमील शाह ने भी नामांकन भरा वही कांग्रेस से पार्षद अजय जायसवाल ने अपना नामांकन भरा है नगर पालिका में लगातार गहमा गहमी  तेज हुई कांग्रेस व भाजपा दोनो ही पार्टियां अपने प्रत्याशी को उपाध्यक्ष पद के लिए लगी हुई है । नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा है वही लगातार भाजपा के पक्ष में वोट होने की बात आ रही है नाम वापसी का समय भी निकल चुका है और अब तीन नाम जिसमे भाजपा से धर्मेंद्र पटवा व जमील शाह व कांग्रेस से केवल एक नाम अजय जायसवाल मैदान में है मतदान होने के पश्चात भाजपा से धर्मेंद्र पटवा 13 मतों से चुनाव जीत कर उपाध्यक्ष बने वही जमील शाह को 4 व कांग्रेस के अजय जायसवाल को 6 मत मिले । नगर पालिका में भाजपा के उपाध्यक्ष बने धर्मेंद्र पटवा को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की बधाई दी । मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी नगर पालिका पहुँचे जहाँ नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया वही मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि चिरमीरी में निर्विरोध सभा पति भारतीय जनता पार्टी का चूना गया है वही यह पर हमारे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र पटवा 13 मतों से विजय हासिल की है इस प्रकार से नगरीय निकाय में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष दोनो चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल की है । और दर्शाता है कि प्रदेश में विष्णु देव साय की सुशासन कि सरकर का ये प्रमाण पत्र है प्रदेश की जनता इन सवा सालों में खुशाल और प्रसन्न हुई है । भारतीय जनता पार्टी में कोई भी बागी हो उसका कोई स्थान नहीं होता है आपने देखा होगा बड़े बड़े लोगो ने जो बगावत की वे सारे की राजनीति खत्म हो गई ये छोटी जगह है छोटा चुनाव है ये समझना चाहिए भारतीय जनता पार्टी के लोग अपने विचारों से बंधे होते है । स्विमिंग पुल को लेकर मंत्री श्यामबिहारी ने कहा कि निश्चित रूप से हमारे अध्यक्ष अब प्रभार ले चुके है उसकी जांच भी कराएंगे और उसका निर्माण कार्य भी कराएंगे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें