Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर : भाजपा का जिला स्तरीय सेमिनार आयोजित

Praveen Nishee Wed, Jun 25, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।|भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज 25 जून 1975 को लगे आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी मनेन्द्रगढ़ इकाई द्वारा एक जिला स्तरीय विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर के अग्रसेन भवन में संपन्न हुआ, जिसमें जिलेभर से भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और युवाजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले ने की। मुख्य वक्ताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, जिला मंत्री सरजू यादव, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश्वर मिश्रा, कमला गढ़देवा,व सुरेश सोनी, संजय सिंह, अधिवक्ता श्याम बिहारी रैकवार,उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता अनिल केशरवानी ने कहा किआपातकाल स्वतंत्र भारत का सबसे काला दौर था। देश की तत्कालीन सरकार द्वारा 25 जून 1975 की रात अचानक संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत आपातकाल लागू कर दिया गया। प्रेस पर सेंसरशिप, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियाँ, नागरिक अधिकारों का दमन और लोकतांत्रिक संस्थाओं का क्षरण—इन सबने देश की आत्मा को झकझोर दिया था।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले ने कहा –"आपातकाल हमें यह सिखाता है कि किसी भी कीमत पर हमें लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करनी चाहिए। भाजपा उस संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ा रही है।"

पूर्व जिलाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव ने भी बताया कि देश को पुनः ऐसे किसी भी खतरे से बचाने के लिए आज की पीढ़ी को जागरूक करना आवश्यक है। सेमिनार में कई वक्ताओं ने आपातकाल से जुड़े संस्मरण भी साझा किए।

दिनेश्वर मिश्रा ने खा कि इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचानाहै.युवाओं को इतिहास के सच से अवगत कराना है. आपातकाल के दौरान जेल गए लोकतंत्र सेनानियों के संघर्षों को याद करना है.इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा, मंडल अध्यक्ष हसदेव बबीता सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, अर्चना विश्वकर्मा, पार्षद नीलू जायसवाल, पार्षद सपन महतो, पार्षद सुशीला सिंह, पार्षद ओम प्रकाश जायसवाल, पार्षद सुनैना विश्वकर्मा, विवेक अग्रवाल संतोष द्विवेदी, अधिवक्ता आशीष मजुमदार, चंदन सिंह, शोभन दास,

अधिवक्ता श्याम बिहारी रैकवार,विष्णु जायसवाल,ललन प्रसाद शुक्ला, जयंती यादव,गोपाल प्रसाद बुनकर,रामधुन जायसवाल, बाबू लाल चौधरी, मनोज गुप्ता,सत्य नारायण सिंह,पी मनी, राजाराम दास, नरेश यादव (मण्डल अध्यक्ष - जनकपुर), मनोज गुप्ता (मण्डल अध्यक्ष - कोटाडोल)अरुण कुमार सिंह (महामंत्री), आलोक कुमार जायसवाल, अजय पटेल, हरीलाल सिंह, अजीत बडात्या, ,कंचन भौमिक,समेत जिले भर के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें