Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने सेवा भारती छात्रावास में किया वृक्षारोपण

मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया ।

भारतीय व्यापार महोत्सव न्यू दिल्ली में छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों ने बढ़ाया गौरव

योग समिति ने किया देश प्रेम गीत का गायन कार्यक्रम

: भाजपा का मतदाता सम्मान समारोह 18 जुलाई को मानस भवन बैकुंठपुर में होगा आयोजित,भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय होंगी मुख्य अतिथि

Admin Tue, Jul 16, 2024

बैकुंठपुर।कोरिया। 18 जूलाई 2024, दिन-गुरुवार को स्थान-मानस भवन बैकुंठपुर में समय दोपहर - 01:30 बजे नव मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। साथ ही जिसके बाद भाजपा की संगठनात्मक बैठकें भी होंगी। केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर मतदाताओं का अभिनंदन एवं आभार करने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश भर में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसके तारतम्य में 18 जुलाई गुरुवार को भाजपा कोरिया द्वारा मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रही थी। जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय ,स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल , विधायक बैकुंठपुर भईयालाल राजवाड़े , पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक भरतपुर सोनहत रेणुका सिंह , संभागीय प्रभारी राजा पांडेय, लोकसभा प्रभारी मनोज शर्मा , जिला प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव , सहप्रभारी परमेश्वरी राजवाड़े के गरिमामई उपस्थिति में एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न होगा। समारोह में जिले के सभी मंडलों में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, पूर्व विधायक, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, जिला भाजपा कोर ग्रुप, भाजपा जिला पदाधिकारी एवं सभी जिला कार्यसमिति सदस्य, स्थाई आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, सभी मंडल अध्यक्ष /महामंत्री एवं सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष/ महामंत्री सभी पदाधिकारी, मीडिया/आई टी सेल/सोशल मीडिया के संयोजक/सहसंयोजक एवं सभी सदस्य, जिला पंचायत के सभी सदस्य, जनपद के अध्यक्ष/सदस्य, नगरपालिका के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, सभी पार्षदगण, सभी सक्तिकेंद्र प्रभारी, सभी सक्तिकेंद्र संयोजक/सहसंयोजक, बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, BLA 2, महिला प्रभारी, युवा प्रभारी एवं भाजपा के समस्त जेस्ट श्रेष्ट कार्यकर्ता बंधु आप सभी आमंत्रित हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें