Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत : बीएलओ ने अधिकारियों को गणना पत्रक सौंपे

Praveen Nishee Tue, Nov 11, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जारी विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिले के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने कलेक्टर कार्यालय एवं अधिकारियों के शासकीय निवास में जाकर गणना पत्रक सौंपे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट को बीएलओ ने कलेक्टर कार्यालय में गणना पत्रक प्रदान किया। इसी क्रम में अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, एसडीएम लिंगराज सिदार तथा एसडीओपी एलेक्सियुस टोप्पो को उनके शासकीय आवास में जाकर बीएलओ ने गणना पत्रक सौंपे। इस दौरान अधिकारियों ने बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्धारित समय सीमा में सभी पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने, सुधार करने एवं मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के कार्य को पूरी तत्परता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों में बीएलओ मतदाता सूची का सत्यापन कार्य कर रहे हैं। अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नाम, पते एवं विवरण की जांच कर आवश्यक संशोधन हेतु आवेदन अवश्य करें, ताकि आगामी निर्वाचन में सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। इस अवसर पर जिला मास्टर टैनर टी विजय गोपाल राव भी उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें