Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

विशेष मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान : बीएलओ ने वार्डों में घर-घर पहुंचकर गणना पत्रक किए एकत्रित

Praveen Nishee Sat, Nov 22, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। विशेष मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मनेंद्रगढ़ नगर क्षेत्र में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना पत्रक एकत्र करने का कार्य तेजी से जारी है। वार्ड क्रमांक 11 में बीएलओ शारदा ताम्रकार ने अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए चंदा यादव और अनीता यादव के गणना पत्रक प्राप्त किए। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 19 में बीएलओ शांति कोल ने मौके पर पहुंचकर राजकुमारी साहू और सुरेश साहू के गणना पत्रक वापस लिए। वार्ड क्रमांक 20 के बूथ क्रमांक 02 में भी बीएलओ दीपू रजक ने सतर्कता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए, सपन सरकार और बेनिभूषण सरकार के साथ ही बिना बघेल पति विनोद बघेल के गणना पत्रक एकत्र किए। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी बीएलओ क्षेत्र में सक्रिय हैं और मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटि रहित बनाने के लिए लगातार घर-घर सर्वे कर रहे हैं। अभियान के दौरान संबंधित बीएलओ नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें , किसी भी अनजान व्यक्ति को OTP या व्यक्तिगत जानकारी न देने और सभी प्रक्रियाओं के लिए केवल आधिकारिक चैनलों का उपयोग करने की अपील भी कर रहे हैं। नगर क्षेत्र में चल रही यह गतिविधि मतदाता सूची को अधिक सुव्यवस्थित और सटीक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है, जिससे आगामी चुनाव में सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें