Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

: बीएमएस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के द्वारा 7 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Admin Fri, Mar 7, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भारतीय मजदूर संघ संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ जिला एनसीबी (छ.ग.) ‌द्वारा  पिछली लंबित मांगों व 7 सूत्रीय मांगो को लेकर जिले में एक  दिवसीय धरना प्रदर्शन करके अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को  अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह,महामंत्री श्रीमती बेबी श्रीवास्तव बीएमएस के जिलाध्यक्ष प्रवीण निशी, जिलामंत्री अजय विश्वकर्मा ने ज्ञापन सौंपा ।

इनका प्रमुख मांगो में 1. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए। 2. शासकीय कर्मचारी घोषित नहीं होने तक श्रम कानून के तहत कार्यकर्ता को न्यूनतम पारिश्रमिक के अनुसार कम से कम 21000/ व सहायिका को 18000 / प्रतिमाह मानदेय भुगतान की जाए। 3. सुपरवाइजर के पद पर योग्यता अनुसार शत प्रतिशत कार्यकर्ता व सहायिका को पदोन्नत किया जाए। 4. कार्यकर्ताओं को अतरिक्त कार्य न कराई जाए. अगर कराई जाती है तो उस स्थिति में विभागीय कार्यवधि में छूट दी जाए साथ ही नेट चार्ज व अच्छी स्टोरेज की मोबाइल उपलब्ध कराई जाए। 5. पोषण ट्रेकर ऐप में नया अपडेट हुआ है जिसके अनुसार हितग्राहीगण जिन्हे टी एच आर दिया जाता है, पहले परिवार से कोई भी ले जाता था लेकिन अब परिवार से किसी एक ही सदस्य का फोटो अपलोड करना है जो की यह न्याय संगत भी नहीं है इसमें बहुत समस्या हो रही है, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस ऑनलाइन काम के वजह से अपने उद्देश्य से भटक चुके है यह कार्यकताओं के लिए मानसिक समस्या बन चुकी है, अर्थात आंगनबाड़ी के मुख्य उद्देश्य को खतरे में डालकर सिर्फ टेनिकल एवं मोबाइल ऐप को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनका आधार नहीं बना,  जिनके पास मोबाइल नहीं, जिनके आधार में नंबर नहीं जुड़े है और सभी हितग्राही आंगनबाड़ी की सेवाओं से वंचित हो जायेगे। 6. जिस तरह एमपी में राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 1000 कार्यकर्ता सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी का एग्रीमेंट किया हुआ है सीजी में भी वर्तमान सरकार तत्काल लागू करे साथ ही एमपी के तर्जपर तत्काल सीजी के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका की मानदेय में बढ़ोतरी की जाए। 7. सामाजिक सुरक्षा के रूप में भविष्य निधि, ग्रेजुएटी व चिकित्सा खर्च आदि लागू किया जाए, सेवा निर्वित होने पर 10 लाख कार्यकर्ता,सहायिका को दिया जाए ।  

विज्ञापन

जरूरी खबरें