Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: BMS की स्थापना दिवस का कार्यक्रम संपन्न, बारिस में भी कार्यकर्ताओ मे दिखा जोश

Admin Wed, Jul 24, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। 23 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को भारतीय मजदूर के स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनेन्द्रगढ़ के हृदय स्थल भगत सिंह तिराहा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्व प्रथम भारत माता की प्रतिमा का वंदन किया गया वंदन के बाद भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री के द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया गया उसके बाद भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर भ्रमण का कार्यक्रम किया गया उक्त नगर भ्रमण के कार्यक्रम में लगभग 300 मजदुरो साथियों ने हिस्सा लिया, जिसमें आंगनवाड़ी के कार्यकर्ता, निर्माण मजदूर के कार्यकर्ता आदि शामिल रहे जोरदार जयकारे के साथ भारतीय मजदूर संघ के नगर भ्रमण सम्पन्न् हुआ, कार्यक्रम स्थल से नगर भ्रमण कर अंत में कार्यक्रम स्थल में कार्यकर्ता गढ़ पहुंचे उसके उपरान्त भारतीय मजदूर संघ की स्थापना से लेकर उनकी उपलब्धियां की जानकारी जिला अध्यक्ष प्रवीण निशी एवं जिला मंत्री अजय विश्वकर्मा द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं को दी गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें