Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

छत्तीसगढ़ रजत जयंती उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत : शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

Praveen Nishee Thu, Sep 11, 2025

मनेन्द्रगढ। एमसीबी। छत्तीसगढ़ रजत जयंती उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिसमें महाविद्यालय के ग्रन्थालय में उपलब्ध पुस्तकों के साथ-साथ पत्र पत्रिकाओं के अलावा महाविद्यालय के प्राध्यापकों के पास उपलब्ध पुस्तकों की भी प्रदर्शनी लगाई गई । भरतपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के विद्यार्थी एवं शिक्षकों को इस प्रदर्शनी को देखने के लिए आमंत्रित किया गया बड़ी संख्या में विद्यार्थी के साथ विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने पुस्तक प्रदर्शनी में हिस्सा लिया इस प्रदर्शनी में साहित्य, विज्ञान ,प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी विभिन्न पुस्तकों को स्टाल सजाया गया कार्यक्रम का आयोजन रजत जयंती उत्सव समिति के संयोजक डॉ. अवनीश पटेल के द्वारा बताया गया इससे विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति रुचि जागृत होगी जिससे वो आगे पढ़ने के लिए प्रेरित होंगे ! इस अवसर पर महाविद्यालय में अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक हेमन्त बंजारे, डॉ. विनीत कुमार पाण्डेय,महावीर पैकरा,ऋषभ कुमार बोरकर, परमानन्द, अतिथि व्याख्याता गीतिका वर्मा, आशुतोष वर्मा, मोनिका मिश्रा, डॉ दीपशिखा पटेल, प्रयोगशाला तकनीशियन, रामप्रसाद बैगा,महरोज बेगम, सुरजीत सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर राजाराम सिंह परस्ते, अमित मिश्रा, सुनीता सिंह, प्रियंका सरकार,शमीम खान, कमलेश कुमार बैगा, निखिल केवट, रघुवीर, रानी बंसल, दीपक बंसल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें