Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

बचपन प्ले स्कूल में किया गया : पुस्तक वाचन प्रतियोगिता का आयोजन

Praveen Nishee Tue, Mar 17, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल, मनेन्द्रगढ़ में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में विद्यालय में कक्षा एलकेजी के छात्राओ के लिए वाचन प्रतियोगिता दो चरणों में हुई। प्रथम चरण में अंग्रेजी पुस्तक वाचन एवं अगले चरण में हिंदी पुस्तक वाचन प्रतियोगिता हुई। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और लगन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

अंग्रेजी पुस्तक वाचन में कक्षा एलकेजी-ए से अरफिया मेमन, शिवांश तिवारी व सिद्धि देवानी प्रथम स्थान में, युमना अंसारी, सार्थक पांडे व कनिष्क शुक्ला द्वितीय स्थान पर एवं तवीशी तिवारी तृतीय स्थान पर रहे।

कक्षा एलकेजी-बी से सानविका पोरवाल व अनन्या कक्कड़ प्रथम स्थान में, आश्वी अग्रवाल द्वितीय स्थान में एवं मलवीन कौर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा एलकेजी-सी से प्रिशा यादव, दिव्यांश सिंह, समायरा सिंह व शिवांश यादव प्रथम स्थान में इशिका पटेल द्वितीय स्थान में एवं विहाना फरमानिया तृतीय स्थान पर रहे।

वही अगले चरण में हिंदी पुस्तक वाचन में कक्षा एलकेजी-ए से कनिष्क शुक्ला व शिवांश तिवारी प्रथम स्थान पर अरफिया मेमन द्वितीय स्थान में एवं तृतीय स्थान पर युमना अंसारी व सिद्धि देवानी रहे। एलकेजी-बी से मलवीन कौर प्रथम स्थान पर, रक्षिता यादव द्वितीय स्थान पर एवं अनन्या कक्कड़ तृतीय स्थान पर रहे। एलकेजी-सी से शिवांश यादव, विहाना फ़रमानिया व समायरा सिंह पृथम एवं शोविक चंद्र दास द्वितीय स्थान में रहे।

संस्था की काउन्सलर सोनाली दास ने कहा विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करना, आत्मविश्वास बढ़ाना और मंच पर बोलने की क्षमता को प्रोत्साहित करना था।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विद्यालय की डायरेक्टर्स ज्योति ताम्रकार, आशी कक्कड़ व तोषी अग्रवाल ने निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओ प्रियंका सिंह, रश्मि प्रसाद, शिल्पी सिन्हा व रुचि सेन आदि का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें