Advertisment

24th February 2026

BREAKING NEWS

क्षत्रिय समाज महासभा ने महेंद्र पाल सिंह व डॉ. सौरभ सिंह का किया स्वागत

बच्चों ने अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान ओलंपियाड परीक्षा में जीते 14 गोल्ड मेडल्स

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 पर हुआ मंथन

रामकथा में आज तीसरे दिन पूज्य महराज रविनंदन महराज (हरिद्वार )ने शिव बारात का कथन किया

डॉ. अंशुमान चौधरी को जिला संयोजक व डॉ. सौरभ सिंह को जिला सह-संयोजक बने

भाजपा जिला एमसीबी की कार्यशाला बैठक सम्पन्न : पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 पर हुआ मंथन

Praveen Nishee Mon, Feb 23, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी।भारतीय जनता पार्टी जिला एमसीबी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत जिला कार्यशाला बैठक का आयोजन रविवार, 22 फरवरी 2026 को नागपुर सभागृह में किया गया। यह बैठक प्रातः 10 बजे से सायं 4:30 बजे तक विभिन्न सत्रों में संपन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक प्रशिक्षण और तकनीकी सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ “मन की बात” सत्र से हुआ। इसके पश्चात अतिथि आगमन, दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गीत के साथ प्रथम सत्र आरंभ हुआ। स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले ने दिया। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार आज भी संगठन की मूल प्रेरणा हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से समृद्ध, अनुशासित और समाज के प्रति उत्तरदायी बनाना ही इस महाअभियान का उद्देश्य है। उन्होंने संगठन की एकजुटता, अनुशासन और बूथ स्तर तक प्रशिक्षण की निरंतरता पर विशेष बल दिया।

प्रथम सत्र की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता जमुना पाण्डेय ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में नरोत्तम नाथ योगी ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। योगी जी ने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण मॉडल कार्यकर्ताओं को केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें राष्ट्रनिर्माण की सोच और सेवा भाव से जोड़ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निष्ठा के साथ करें। संचालन की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष संजय राय ने निभाई।

द्वितीय सत्र में “विचार परिवार का विषय” पर चर्चा की गई। इस सत्र में सत्र अध्यक्ष के रूप में जिला महामंत्री द्वारिका जायसवाल तथा मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल केसरवानी रहे। अनिल केसरवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विचार परिवार के विभिन्न संगठनों का समन्वय ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की वैचारिक पृष्ठभूमि, परंपराओं और कार्यशैली से अवगत कराते हुए अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव को भाजपा की पहचान बताया। इस सत्र का संचालन श्रीमती सरोज यादव द्वारा किया गया।

तृतीय सत्र “प्रशिक्षण पर नवाचार” विषय पर केंद्रित रहा, जिसमें प्रशिक्षण की प्रभावशीलता बढ़ाने, संवादात्मक पद्धतियों और आधुनिक प्रशिक्षण तरीकों पर विचार साझा किए गए। इसके पश्चात 1:30 बजे से 2:30 बजे तक भोजन अवकाश रखा गया।

भोजन पश्चात चतुर्थ सत्र में “आई.टी. के विषय पर” चर्चा हुई। सत्र की अध्यक्षता संजय राय ने की तथा मुख्य वक्ता संजय सोनी रहे। उन्होंने डिजिटल माध्यमों के उपयोग, सोशल मीडिया की भूमिका तथा सूचना तकनीक के माध्यम से संगठन विस्तार पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन अरविंद अग्रवाल ने किया।

अंतिम पंचम सत्र में समापन एवं जिज्ञासा समाधान किया गया। समापन सत्र में लखन लाल श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रशिक्षण किसी एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में उतारें और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि सशक्त कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन की नींव होता है।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री आशीष मजूमदार ने किया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन श्रीमती सरोज यादव द्वारा किया गया।

कार्यशाला में जिलेभर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर चिरमिरी राम नरेश राय, दिनेश्वर मिश्रा, सुरेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह, राम चरित द्विवेदी, रामलाल सिंह, माबूद अली, राजकुमार बधावन, धर्मेंद्र पटवा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा पटवा, बबीता सिंह, नरेश यादव, धीरज मौर्य, मुनीम सिंह, अंकित शर्मा, पुरुसोत्तम सोनकर, रोहित वर्मा, आदित्य राज डेविड, मनोज केशरवानी, राम शंकर सिंह, संजय गुप्ता, सत्यनारायण विश्वकर्मा, अभय जायसवाल, श्याम बिहारी जायसवाल, रोहित जायसवाल सहित जिले भर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आयोजन का उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना तथा आगामी गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाना रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें