Advertisment

23rd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: परिवर्तन यात्रा मुख्य वक्ता होंगे - बृज मोहन अग्रवाल

Admin Tue, Sep 19, 2023

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। 15 साल तक डा रमन सिंह ने अपने कार्यकाल में प्रदेश को संवारा, प्रदेश की उन्नति के लिए सबका साथ सबका विकास का ध्येय लेकर कार्य किया। लेकिन, 5 साल की कांग्रेसी कुशासन में छग का विकास ठप पड़ गया है। प्रदेश की जनता भ्रष्ट सरकार से त्रस्त हैं। चहूंओर अराजकता,भ्रष्टाचार व्याप्त है। जनता इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने समय का इंतजार कर रहे हैं। तथा परिवर्तन यात्रा 87 विधानसभा क्षेत्रों की 2 हजार 989 किमी की यात्रा तय करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की ये परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट भूपेश सरकार की पोल खोलने का काम करेगी। बीजेपी ने यात्रा का जो रोडमैप बनाया है, उसके तहत यात्रा प्रतिदिन तीन विधानसभा का दौरा कर रही है। इसमें हर दिन एक बड़ी सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हजारों लोग प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने संकल्प ले रहे हैं। तथा उक्त यात्रा भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा जशपुर के खुड़िया रानी से प्रारम्भ हो कर बिलासपुर के लिए रवाना होगी । वंही मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर जिला के मनेन्द्रगढ़ विधान सभा के ग्राम दुबछोला मे स्वागत सभा के पश्चात चिरमिरी के डोमनहिल फुटबाल मैदान मे महती आम सभा को छत्तीसगढ़ शाशन के पूर्व मंत्री तथा वर्तमान विधायक एव कदवार नेता बृज मोहन अग्रवाल सम्बोधित करेंगे , तथा यात्रा भरतपुर् - सोनहत बिधान सभा के ग्राम नागपुर मे भी आम सभा का आयोजित है जंहा छत्तीसगढ़ के कदावर नेता बृजमोहन अग्रवाल  सम्बोधित करेंगे तथा उक्त परिवर्तन यात्रा मे छत्तीसगढ़ शाशन के नेता प्रतिपक्ष  नारायण चंदेल,पूर्व राज्य सभा सांसद सदस्य  रामविचार नेताम, परिवर्तन यात्रा प्रभारी मोती लाल साहू ,प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव सहित प्रदेश के अन्य लोग शामिल हो सकते है तथा यात्रा नागपुर मे सभा पशश्चात मनेन्द्रगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी जंहा शहीद भगत सिंह तिराहा मे आम सभा आयोजित होने के पश्चात परिवर्तन यात्रा मरवाही के लिए प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें