Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

मनेन्द्रगढ़ में : बीएसएनएल नेटवर्क ठप, उपभोक्ताओं को भारी परेशानी

Praveen Nishee Fri, May 16, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी ।भारत संचार निगम लिमिटेड की लचर सेवाएं एक बार फिर चर्चा में हैं। वार्ड क्रमांक 09 गुरुद्वारा क्षेत्र में बीएसएनएल टॉवर लंबे समय से बंद पड़ा है, जिसके कारण लगातार 10–15 दिनों से नेटवर्क पूरी तरह बाधित है। इस संबंध में क्षेत्र निवासी एवं बीएसएनएल के 35 वर्षों से सतत उपभोक्ता दिनेश्वर मिश्रा द्वारा अनुविभागीय अधिकारी, को एक लिखित आवेदन सौंपा गया है।

शिकायत में बताया गया है कि उपभोक्ता के नाम से मोबाइल नंबर 9424257737 और पत्नी के नाम से 7587067915 बीएसएनएल के अंतर्गत पंजीकृत हैं। उपभोक्ता का कहना है कि “इन नंबरों का उपयोग बैंकिंग, सरकारी कार्यों और निजी व्यवसाय से जुड़ी कई आवश्यक सेवाओं में होता है। नेटवर्क बाधित रहने से कार्यों में बाधा, आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वार्ड क्रमांक 09 गुरुद्वारा के पास स्थित बीएसएनएल टॉवर में तकनीकी खराबी होने की सूचना स्थानीय कर्मचारी ने दी थी, परंतु कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। “कुछ समय के लिए जब नेटवर्क आया भी, तो केवल 8-10 घंटे ही चला और फिर पुनः 14 मई से नेटवर्क पूरी तरह बंद है,” शिकायत में लिखा गया।

दिनेश्वर मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि बीएसएनएल के अधिकारियों द्वारा जानबूझकर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को प्राइवेट कंपनियों की ओर मजबूर किया जा सके। उन्होंने अपने आवेदन में यह मांग की है कि शीघ्र टॉवर सुधार कार्य किया जाए, अन्यथा वे विधिक कार्यवाही के लिए बाध्य होंगे।

यह मामला बीएसएनएल की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह है और जरूरत है कि संबंधित अधिकारी तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें