Advertisment

14th August 2026

BREAKING NEWS

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण

मनेद्रगढ़ में खुलेगा योग वैलनेस सेंटर, योग समिति ने किया आभार व्यक्त

हर घर तिरंगा और ‘वंदे मातरम‘ थीम पर तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नेतृत्व, हजारों नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थाम कर दिया राष्ट्रभक्ति

इंदागाव वन-परिक्षेत्र देवभोग ग्राम धारनीढोड़ा में वन विभाग की कार्यवाह : सागौन साल सहित अन्य प्रजाति के इमारती पेड़ो की चिरान व लट्ठे का जखिरा जप्त

Praveen Nishee Fri, Apr 4, 2025

रोशन लाल अवस्थी के कलम से

गरियाबंद। वनमण्डलाधिकारी लक्ष्मण सिंह के निर्देशानुसार उप-वनमंण्डलाधिकारी राजेन्द्र कुमार सोरी देवभोग के कुशल मार्गदर्शन में सर्च वारंट जारी कर 03/अप्रैल/2025 को वनमण्डल स्तरीय उड़नदस्ता एवं परिक्षेत्र अधिकारी देवभोग की संयुक्त टीम द्वारा,ग्राम धारनीढोड़ा (गोहरापदर) में तुलाराम पिता हलधर यादव, जगदीश पिता चकरो यादव के घर में सर्चिंग कार्यवाही करते हुए तस्दीक की गई।इस दौरान तुलाराम के घर से लगे बाड़ी में 07 नग सागौन प्रजाति के ईमारती लट्ठा -0.691 घन-मीटर व जगदीश यादव के घर से सिरस चिरान -29 नग -0.356 घन-मीटर,धावड़ा चिरान -32 नग -0.224 घन-मीटर , बीजा चिरान -02 नग -0.026 घन-मीटर योग -63 नग चिरान -0.606 घन-मीटर काष्ठ अवैध रूप से पाया गया जिसे मौके पर जप्त किया एवं वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रीम कार्यवाही जारी कर दी गई है। इस कार्यवाही में प्रमुख उड़नदस्ता प्रभारी राजेंद्र कुमार साहू, छबीलाल ध्रुव परिक्षेत्र अधिकारी मैनपुर, अश्विनी दास मुरचुलिया परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव देवभोग, दिनेश चंद्र पात्र सहायक परिक्षेत्र अधिकारी देवभोग, बीम्बाधर यदु सहायक परिक्षेत्र अधिकारी अमलीपदर,राजू ठाकुर,लम्बोधर सोरी वनरक्षक गोहरापदर, क्षेत्र मोहन साहू वन रक्षक खरिपथरा,अघन सोरी वन रक्षक,गुलशन कुमार अग्रवाणी वन रक्षक,केशरी नायक वानिकी चौकिदार सहजखोल,एवं सुरक्षा श्रमिकों का सफल योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें