Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेन्द्रगढ़ : सी-फोर स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड 2025 जीतकर शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है

Praveen Nishee Fri, Sep 12, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ ने एक बार फिर गर्व का पल महसूस किया है। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेन्द्रगढ़ ने सी-फोर स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड 2025 जीतकर शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि के तहत विद्यालय को मनेन्द्रगढ़ का सर्वश्रेष्ठ डे को-एड स्कूल घोषित किया गया और नंबर-1 रैंकिंग प्रदान की गई।

यह सम्मान 10 सितम्बर 2025 को नई दिल्ली स्थित होटल विवांता, द्वारका में आयोजित एक भव्य समारोह में दिया गया। पुरस्कार को सनबीम डायरेक्टर अभिनव सिंह ने ग्रहण किया।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यह सम्मान सिर्फ संस्थान का ही नहीं बल्कि पूरे मनेन्द्रगढ़ का गौरव है। यह उपलब्धि विद्यालय के उच्च शैक्षणिक मानकों, बच्चों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और मूल्य-आधारित शिक्षा का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

विद्यालय की डायरेक्टर पूनम सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार हमारे शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और विद्यार्थियों की निरंतर लगन का परिणाम है। डीडब्ल्यूपीएस मनेन्द्रगढ़ सदैव बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य देने के लिए संकल्पित है।विद्यालय की प्राचार्य ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार केवल हमारी संस्था का नहीं, बल्कि पूरे मनेन्द्रगढ़ का सम्मान है। हमारे शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक – सभी इस उपलब्धि के हकदार हैं। यह सम्मान हमें और अधिक समर्पण तथा उत्साह के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता बनाए रखने की प्रेरणा देता है, स्थानीय अभिभावकों और विद्यार्थियों में भी इस सम्मान को लेकर खुशी की लहर है। सभी ने विद्यालय की इस उपलब्धि को मनेन्द्रगढ़ के लिए ऐतिहासिक बताया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें