Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: कैबिनेट मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने ठगगांव में चलाया कृषि विभाग का ड्रोन

Admin Thu, Dec 28, 2023

[video width="848" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2023/12/VID-20231228-WA0413_001.mp4"][/video] मनेन्द्रगढ़/एमसीबी/  केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ लगातार चिन्हाकित ग्राम पंचायतों का सफर तय कर रहा है। इसी कड़ी में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम पंचायत ठगगांव में पहुंचा। समस्त ग्रामीणों की उपस्थिति में विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार रथ का पंचायत स्तर पर गठित स्वागत तथा उत्सव समिति के द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों ने रथ के माध्यम प्रधानमंत्री का संदेश सुना, उसके बाद संस्कृति कार्यक्रम आयोजन किया गया। श्री जायसवाल बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में केंद्र सरकार की 17 प्रकार की फ्लैगशिप योजना का प्रचार -प्रसार किया जा रहा है। कार्यक्रम में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कृषि विभाग के द्वारा चलाए जा रहे ड्रोन को उन्होंने स्वयं चला कर देखा। उन्होंने किसान भाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कृषकों को अपनी भूमि को सुधारना है तथा कम लागत में अधिक उत्पादन करना है तो आवश्यक है कि किसान भाई अपने खेतों की मिट्टी का अवश्य परीक्षण कराए, परीक्षण करने से कृषकों को जानकारी होगी कि किस उर्वरक को कितनी मात्रा में किसानों को अपने खेतों में उपयोग करना है। इस दौरान उन्होंने ग्राम ठगगांव की मनबसिया पति राम अवतार, जगत राम पिता मोहन, कौशल्या पति धर्म पाल, शकुंतला पति हरिहर को वन अधिकार पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने आसपास के गांव से आए 136 ग्रामीणों को राजस्व एवं वन अधिकार पट्टा का वितरण भी किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें