Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियो : नियमितीकरण हेतु कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को शिक्षको के द्वारा आवेदन देकर निवेदन किया गया

Praveen Nishee Sat, Jul 5, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। जिला मुख्यालय में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों के नियमितीकरण हेतु कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को शिक्षको के द्वारा आवेदन देकर निवेदन किया गया और अपने आवेदन के माध्यम से शिक्षको के द्वारा कहा गया कि हम, "छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ" के सभी सदस्य, आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहते हैं कि राज्य भर में स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में कार्यरत हजारों संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी पिछले कई वर्षों से प्रदेश की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रतिवर्ष बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट सूची में भी स्वामी आत्मानंद विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपना स्थान सुनिश्चित किया है।सांसद बृजमोहन अग्रवाल पूर्व में शिक्षा मंत्री पद पर रहते हुए स्वामी आत्मानंद के संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शिक्षा विभाग में संविलियन किये जाने का आश्वासन दिया गया था एवं आपके चुनावी घोषणा पत्र में "मोदी की गारंटी" के तहत् संविदा कर्मचारियों को नियमित किये जाने का वादा किया गया था, जो आज पर्यन्त तक लंबित है।

"समस्त संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों का त्वरित शिक्षा विभाग में संविलियन/नियमितीकरण की मांग शिक्षकों एवं कर्मचारियों के इस गंभीर और न्यायोचित विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर हमारी सेवा को स्थायित्व प्रदान करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें