Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

डीपी विप्र महाविद्यालय के : कैडेट्स का एनसीसी के ईबीएसबी कैंप में चयन

Praveen Nishee Sun, Sep 7, 2025

बिलासपुर। (gdnews) डीपी विप्र महाविद्यालय के एनसीसी के दो कैडेट्स राफिया फातिमा एवं अनुष्का शर्मा का चयन ईबीएसबी (एक भारत श्रेष्ठ भारत) कैंप के लिए हुआ। जो कि 8 सितंबर 2025 से 19 सितंबर 2025 को छतरपुर, मध्य प्रदेश में आयोजित किया जाएगा जिसमें 7 छ .ग. बटालियन की ओर से महाविद्यालय की छात्राएं MP एवं CG निर्देशालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस गौरवान्वित अवसर पर 7 छ .ग. बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल लोकेश देवा, महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अंजू शुक्ला, डॉ एम एस तंबोली, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ आशीष शर्मा , प्रध्यापक डॉ मनीष तिवारी, डॉ किरण दुबे,डॉ आभा तिवारी, प्रो निधिश चौबे ,प्रो ए श्रीराम, डॉ विवेक अम्बलकर ,डॉ अजय यादव, डॉ शैलेंद्र तिवारी, प्रो यूपेश कुमार एवं महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ एन सी सी कैडेट्स एवं छात्र छात्राओं ने शुभकामनाएं दी एवं उनके कैंप में अच्छे प्रदर्शन की कामना की विदित हो कि एक भारत श्रेष्ठ भारत एनसीसी कैंप भारत के युवा कैडेटों के बीच राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किए जाते हैं। ये शिविर विभिन्न राज्यों के कैडेटों को एक साथ लाते हैं, जिससे वे एक-दूसरे की संस्कृति, परंपराओं, भाषाओं और जीवनशैली को साझा कर सकें। इन शिविरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद और व्यक्तिगत विकास की गतिविधियों के माध्यम से कैडेटों में राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना जागृत की जाती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें