Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

वंदेमातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर नगर में हुआ श्रद्धा और एकता का आयोजन : अनजाने शहीदों को न भूलने का आह्वान, जय स्तंभ की सफाई कर मिसाल पेश करते हैं मथुरा रोहणी

Praveen Nishee Mon, Nov 10, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। नगर में हिन्दू महासभा के तत्वावधान में वंदेमातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर श्रद्धा और एकता से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हिन्दू महासभा के सदस्य रामचरित द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि “आज भी हम अपने अनेक अनजाने शहीदों को भुला चुके हैं। हमें जात-पात और ऊंच-नीच के भेदभाव मिटाकर एकजुट होना होगा, तभी राष्ट्र और समाज की वास्तविक प्रगति संभव है। हमारे सनातन धर्म के प्रत्येक कर्म और व्यक्ति का सम्मान करना ही सच्चा देशभक्ति का प्रतीक है।”

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मथुरा रोहणी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि मथुरा रोहणी पिछले बीस वर्षों से जय स्तंभ के समीप मोची का कार्य करते हैं और प्रतिदिन दुकान खोलने से पूर्व जय स्तंभ की सफाई कर राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करते हैं।

इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों ने पुष्पार्चन किया तथा सामूहिक रूप से वंदेमातरम् का गायन किया। तत्पश्चात नगर के सुप्रसिद्ध गायक हरमहेंद्र सिंह ने प्रदेश के चर्चित कवि गिरीश पंकज के गीत ‘वंदेमातरम्’ का सुमधुर गायन कर सभी को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

इस अवसर पर हिन्दू महासभा के संरक्षक सुदर्शन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रामचरित द्विवेदी, महामंत्री अपूर्व कर, लखनलाल श्रीवास्तव, संजय केशवानी, दिनेश्वर मिश्रा, विनीत जायसवाल, नारायण तिवारी, जेपी बुनकर, मृत्युंजय सोनी, हरित शर्मा, नरोत्तम शर्मा, शैलेश जैन, जया कर, अलका विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह, हरमहेंद्र सिंह, जयचंद बोथरा, विनोद तिवारी सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सभी ने इस पहल को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायक उदाहरण बताते हुए सराहना की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें