Advertisment

18th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: जिले के ग्राम पंचायत नारायणपुर में पीएम जनमन पीवीटीजी न्याय महाभियान के तहत शिविरों का आयोजन’, मौके पर विभिन्न योजनाओं का दिया जा रहा लाभ

Admin Sat, Aug 31, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । जिले के ग्राम पंचायत नारायणपुर में प्रधानमंत्री जनजातिय विकास न्याय महाभियान (पीएम जनमन) के तहत पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातिय समूह) के लिए उनके बसाहटों में शिविरों का आयोजन किया गया। इस महाभियान का उद्देश्य के अंतर्गत पीवीटीजी समुदायों को आधार कार्ड , आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है इसके साथ ही आवश्यक सुविधाएं जैसे पक्का आवास संपर्क सड़के, विद्युतीकरण और पेयजल सुविधाएं भी तेजी से उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाए जाए रहे है। शिविर मे विशेष पिछड़ी बैगा जनजातियो को पीएमजनमन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा हैं। शिविर के माध्यम से विशेष रूप से बैगा जनजाति के लोगों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण किया जा रहा हैं।आज आयोजित शिविर के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बसाहट में कुल 11आधार कार्ड , 5 आयुष्मान भारत कार्ड , 15 पीएम किसान सम्मान निधि योजना , 2 किसान क्रेडिट कार्ड एवं 8 सिकल सेल टेसटिंग किया गया। शिविर में हितग्राहियो को विभागीय योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन करने की सुविधा के साथ ही योजना से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। शिविर के आयोजन का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाने एवं उन्हें मुख्य धारा से जोड़ना है इस अवसर पर स्थानीय जन प्रतिनिधि, जिला स्तरीय सरकारी अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें