Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: परलकोट जलाशय के वेस्ट वियर बेसिन से पानी बहाने का मामला तीनो के खिलाफ धारा 430 एवं 34 के तहत मामला पंजीबद्ध

Admin Thu, Jun 1, 2023

https://youtu.be/VdK0zoYwB78 कांकेर । फ़ूड इंस्पेक्टर राकेश विश्वास के मोबाइल का डेम में गिरने और उस मोबाइल को डेम वेस्ट वियर बेसिन से लाखो लीटर पानी को पम्प के माध्यम से निकालकर अपना मोबाइल निकालने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है, इस सिलसिले में प्रशासन ने राजेश विश्वास फ़ूड इंस्पेक्टर,जल संसाधन विभाग के एसडीओ राम लाल धीवर और सब इंजीनियर छोटे लाल ध्रुव पर एफआईआर दर्ज किया है। पखांजूर के नायब तहसीलदार ने तीनों के खिलाफ थाना पखांजूर में मामला पंजीबद्ध कराया है, पुलिस ने धारा 430 एवं 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है बता दें फूड स्पेक्टर अपने स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, अपनी महंगी महेंद्रा थार और साथ ही कमर में पिस्टल लगी हुई तस्वीर काफी वायरल हो रही है, राकेश विश्वास इंस्टाग्राम और बाकी सोसल मीडिया काफी सक्रिय है, एक रील जिसमे राकेश विश्वास ने खुद को खलनायक बताते हुए रील बनाया है लोगों द्वारा काफी वायरल किया जा रहा है। इस मामले ने विपक्ष को एक मुद्दा दे दिया है वहीं सत्ता पक्ष इस मामले से अपने आपको दूर रखी हुई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें