Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय ने : बोर्ड मूल्यांकन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Praveen Nishee Fri, Apr 11, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक लोक शिक्षण हेमंत उपाध्याय ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 12वीं कक्षा के जीवविज्ञान एवं अर्थशास्त्र तथा 10वीं कक्षा के संस्कृत विषय की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य प्रगति पर पाया गया।

इस दौरान श्री उपाध्याय ने केंद्र में उपस्थित हेड वेल्यूवर, डिप्टी वेल्यूवर एवं अन्य मूल्यांकनकर्ताओं को माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर मूल्यांकन कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मूल्यांकन केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे संतोषजनक बताया।

निरीक्षण के समय जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा भी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त, सुशासन तिहार के नोडल अधिकारी के रूप में श्री उपाध्याय ने अपने नोडल जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर वहां की शासकीय योजनाओं और क्रियान्वयन की स्थिति का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें