Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

भविष्य में भी और बुलंदियों को छुने की प्रेरणा : सी. बी. एस. ई. दसवीं बोर्ड परीक्षा में एकेडेमिक हाइट्स ने मारी बाजी।

Praveen Nishee Thu, Apr 16, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल का सी. बी. एस. ई. बोर्ड के कक्षा दसवीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा । आयुष कुमार महतो ने 98% अंक प्राप्त कर मनेन्द्रगढ़ में प्रथम स्थान पर रहे 94.2% अंकों के साथ रिषभ सिंह तृतीय स्थान एवं तृतीय स्थान पर विपुल सिंह ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आयुष कुमार महतो ने स्टेंडर्ड गणित विषय में सर्वाधिक 99 अंक प्राप्त किया। 47 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 15 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों ने कुछ सपने सँजोए हुए हैं। कोईं इन्जीनीयर तो कोई डॉक्टर या प्रशासनिक सेवा में जाकर राष्ट्र की सेवा करना चाहते हैं। सभी विद्यार्थी अपनी इस सफलता के पीछे स्वयं की कड़ी मेहनत, विद्यालय के शिक्षकों का कुशल मार्ग दर्शन तथा अपने माता-पिता के सपोर्ट को वजह माना। एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल सभी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास पर भी भरपूर जोर देता है। विद्यालय के निर्देशक, प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी तथा इसी तरह भविष्य में भी और बुलंदियों को छुने की प्रेरणा दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें