Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: केंद्रीय संयुक्त सचिव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया अवलोकन

Admin Thu, Jan 4, 2024

मनेन्द्रगढ़/03 जनवरी 2024/ जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा निरंतर सकारात्मक दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। जनहित एवं जनकल्याण के लिए प्रारम्भ की यह यात्रा ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंचे इसके लिए आज जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के आज दिवस को मनेंद्रगढ़ के चनवरीडांड, तिलोखन, बौरीडांड, घाघरा जनकपुर के चिडौला, कर्री तथा खड़गवां कटकोना तथा जरौधा में शिविर लगाये गये। केन्द्रीय संयुक्त सचित  अनुपम मिश्रा ने आज मनेंद्रगढ़ विकासखण्ड के बौरीडांड के आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने इस दौराना उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप गैस कनेक्शन प्रदाय किया। वहीं कृषि विभाग द्वारा किसानों को मृदा हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान श्री मिश्रा ने समस्त विभाग के स्टॉलों का मुआयना किया। कार्यक्रम में लगाए गए शिविर का मुख्य उद्देश्य योजनाओं का लाभ लाभार्थियों, विशेष तौर से वंचित व आकांक्षी लोगो तक समयबद्ध तरीके से पहुँचाना था। शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी अन्तर्गत सविता ने उज्ज्वला योजना, जगरनिया साहू ने मातृत्व वंदना योजना, लक्ष्मण सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना, तथा कैलाश अगरिया ने किसान क्रेडिट कार्ड से मिलने वाले लाभ का सबके सामने साझा किया।

        स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा में आठ स्थानों पर हेल्प कैंप लगाए गए थे। जिसमें 1061  लोगो द्वारा गैर संचारी रोग (बीपी, शुगर इत्यादि), सिकल सेल रोग और टीबी जैसी बीमारियों का इलाज किया गया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगाए जा रहे शिविर में लोगों की रुचि विशेष रूप से  आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आधार अपडेट और उज्जवला इत्यादि में देखी जा रही है। आधार अपडेट के लिए शिविर के आस पास के क्षेत्रवासिय बडी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है। इसी प्रकार केन्द्र व राज्य की योजनाओं के लिए विभागों द्वारा लगाए सभी स्टॉलो में जनमानस अपने रुचि व आवश्यकता रूप जुड रहे है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें