Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: सीजीएमएसी के ठेकेदार ने कार्य रोका हमर लैब एक साल बाद भी शुरू नहीं, मरीजों को उठाना पड़ रहा खमियाजा

Admin Fri, Dec 1, 2023

[video width="848" height="490" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2023/12/VID-20231201-WA0115.mp4"][/video] क्या कहते हैं  सीएमएचओ डॉ सेंगर कोरिया। बैकुंठपुर  जिला अस्पताल में 114 प्रकार की जांच के लिए बन रहा हमर लैब अभी  आधा-अधूरा पड़ा हुआ है। कई जरूरी जांच अस्पताल में शुरू नहीं होने के कारण मरीज निजी सेंटर जाने को मजबूर हैं। फिनिशिंग कार्य, केबिन व उपकरण स्थापना कार्य पूरा नहीं हो सका है। दूसरी ओर जिला अस्पताल में लैब शुरू नहीं होने से दिव्यांग व बुजुर्ग मरीजों को काफी परेशानी हो रही है क्योंकि अस्पताल में लैब को पहली मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया है। सालभर से मरीजों को सीढ़ियां चढ़कर पहली मंजिल तक पहुंचना पड़ रहा है। लैब भी ऐसी जगह पर बनाया गया है जहां अक्सर फर्श पर पानी रहता है। कई मरीज गिरकर घायल भी हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही हमर लैब का निर्माण कार्य थम गया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि निर्माण कार्य सीजीएमएससी कर रही है। निर्माण कार्य में देरी क्याें हो रही है इस पर उन्हें भी कुछ जानकारी नहीं है। वहीं सीजीएमएससी के इंजीनियर जल्द निर्माण पूरा करने की बात कह रहे हैं। जिला अस्पताल में वर्तमान में 70 प्रकार के टेस्ट हो रहे हैं। हमर लैब बनने के बाद 114 प्रकार के टेस्ट किए जाएंगे। इस हिसाब से 44 टेस्ट और बढ़ जाएंगे, जिसमें ब्लड कल्चर के विभिन्न टेस्ट होंगे। हार्मोन संबंधी टेस्ट करना है। माइक्रो बायोलॉजी और स्पेशल साइटोलॉजी टेस्ट को भी शामिल किया गया है। लैब खुलने से मरीजों को इसका फायदा पहुंचेगा। वही सीएमएचओ डॉ आर एस सेंगर ने घूमता दर्पण से कहा कि हमर लैब का निर्माण सीजीएमएससी कर रही है। इंजीनियराें से निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के लिए कहा गया था। सीजीएमएससी के इंजीनियर गौतम गुप्ता ने कहा कि निर्माण बंद होने की जानकारी पर इसे शुरू करवाए थे। फिनिशिंग व टाइल्स का कुछ कार्य ही बचा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें