Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

पुलिस की मॉडिफाइड सायलेंसर लगी बुलेट वाहन पर कार्यवाही : मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

Praveen Nishee Sat, Jun 13, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी झगराखाण्ड निरीक्षक वासुदेव परगनिहा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक मंचन राम, प्रधान आरक्षक क्रमांक 19 महेश साहू, आरक्षक क्रमांक 285 चेतन बड़गैया एवं आरक्षक क्रमांक 297 कुमार गौरव शासकीय वाहन क्रमांक CG03A1230 से पेट्रोलिंग एवं मोटर व्हीकल चेकिंग हेतु रवाना हुए थे।

वाहन चेकिंग के दौरान झगराखाण्ड क्षेत्र में एक बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG16CG7001 के चालक द्वारा वाहन में मॉडिफाइड सायलेंसर लगाकर तेज एवं कर्कश ध्वनि उत्पन्न करते हुए वाहन चलाना पाया गया, जिससे आमजन को असुविधा एवं ध्वनि प्रदूषण की समस्या हो रही थी। पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर चालक निखिल सोनी, पिता एन.एल. सोनी, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03, दफाई क्रमांक 01, थाना झगराखाण्ड, जिला एमसीबी (छत्तीसगढ़) से पूछताछ पर स्वीकार किया गया कि उसने अपने बुलेट वाहन में कंपनी द्वारा लगाए गए मूल सायलेंसर को हटाकर मॉडिफाइड सायलेंसर लगवाया है तथा मूल सायलेंसर घर पर रखा हुआ है।

मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर थाना झगराखाण्ड पुलिस द्वारा मॉडिफाइड सायलेंसर को जप्त करते हुए मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान किया गया तथा वाहन चालक के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।

एमसीबी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने वाहनों में अवैध रूप से मॉडिफाइड सायलेंसर न लगाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। तेज एवं कर्कश ध्वनि उत्पन्न करने वाले सायलेंसर ध्वनि प्रदूषण का कारण बनते हैं और ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक वासुदेव परगनिहा, सहायक उप निरीक्षक मंचन राम, प्रधान आरक्षक क्रमांक 19 महेश साहू, आरक्षक क्रमांक 297 कुमार गौरव एवं आरक्षक क्रमांक 285 चेतन बड़गैया की भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें