Advertisment

18th October 2026

BREAKING NEWS

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

: चेंबर अध्यक्ष प्रकाश रोहरा ने की नव पदस्थ एसपी राखेचा से सौजन्य मुलाकात

Admin Fri, Oct 25, 2024

गरियाबंद ।  चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र रोहरा ने गुरुवार को जिले के नवपदस्थ एसपी अशोक निखिल कुमार राखेचा से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने बुके भेंट कर जिले के व्यापारियों की ओर से एसपी राखेचा का स्वागत किया। इस अवसर पर संक्षिप्त चर्चा के दौरान चेंबर अध्यक्ष रोहरा ने उन्हें जिले के व्यापारिक गतिविधियों एवं उनकी समस्याओं से अवगत कराया। इसके साथ ही शांति ओर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापारियों की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। एसपी ने भी आश्वस्त किया कि व्यापारियों की जो भी समस्या होगी उसका त्वरित निराकरण किया जाएगा। इस दौरान एसपी ने व्यापारी ओर पुलिस के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध में जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपसी संबंध और सामंजस्य बनाकर काम करेंगे। जिससे शांति व्यवस्था कायम रहें। इस दौरान परमेश्वर सेन, सुरेश साहू, प्रतीक सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें