Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का शुभारंभ : नहाय-खाय के साथ घर-घर में गूंजे छठी मइया के गीत

Praveen Nishee Sat, Oct 25, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी । सूर्य उपासना का महापर्व छठ आज नहाय-खाय के साथ पूरे श्रद्धा और उत्साह के माहौल में शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रौनक देखने को मिल रही है। महिलाएं छठी मइया के भजन गाती नजर आ रही हैं, वहीं बाजारों में पूजन सामग्री खरीदने वालों की भीड़ उमड़ रही है।

सुबह से ही घरों में शुद्धता और स्वच्छता का ध्यान रखते हुए श्रद्धालुओं ने नहाय-खाय का अनुष्ठान किया। इस दिन व्रती महिलाएं नदी या तालाब के जल से स्नान कर लौकी-भात का प्रसाद ग्रहण करती हैं, जिससे छठ पर्व की विधिवत शुरुआत होती है।

शहर के सभी छठ घाटों पर नगर पालिका द्वारा विशेष साफ-सफाई, रंग-रोगन और प्रकाश व्यवस्था का कार्य किया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की भी तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

नगर पालिका मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव ने बताया कि घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही, घाटों की सतह को समतल किया गया है ताकि महिलाएं सुरक्षित रूप से अर्घ्य अर्पित कर सकें।

आने वाले दिनों में खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य के साथ यह पर्व अपने चरम पर पहुँचेगा। लोग छठ मइया से परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगलकामना की प्रार्थना करेंगे।

मनेंद्रगढ़ के कई घाटों पर इस बार आकर्षक डेकोरेशन और लाइटिंग की जा रही है, जिससे पूरा शहर छठी मइया के रंग में रंग चुका है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें