Advertisment

23rd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर सहित रमन सिंह से कृष्ण बिहारी जायसवाल और विधायक भईया लाल राजवाड़े की सौजन्य मुलाकात हुई संपन्न

Admin Tue, Dec 5, 2023

कोरिया।  बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की धुंआधार जीत के बाद अब जहां तीनो राज्यों की राजधानी की सियासी हलचल तेज हो गई है।और सभी नव निर्वाचित विधायको की मैराथन बैठकों की शुरुआत हो चुकी है।तो वहीं सभी को दिल्ली दरबार के फैसले का भी बेसब्री से इंतज़ार है। जिसको लेकर कह सकते हैं कि राजधानी तलब हुए विधायकों में यह भी संसय ब्याप्त है की राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसका चेहरा तय होगा।और किसे सर्वसहमति से विधायक दल का नेता चुना जायेगा।किसे मिलेगा मंत्रालय तो किसे सिर्फ बतौर विधायक संतुष्ट होना पड़ेगा।इन सब पहलुओं के बीच राजनीतिज्ञों की आपसी तर्क वितर्क का दौर भी अपनी अलग भूमिका में देखा और सुना जा रहा है। बात करें तो छत्तीसगढ़ के राजधानी पहुंचे विधायकों को प्रतीक्षा है तो विधायक दल के नेता चुने जाने को लेकर और जिसको लेकर अब भी किसी प्रकार की कोई शुरुआत नही हो सकी है बहरहाल अब भी छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित विधायक राजधानी में विराजमान हैं और हाईकमान दिल्ली दरबार के फैसले की प्रतीक्षा कर रहे हैं।आपको बता दें कि कोरिया जिले के बैकुंठपुर विधानसभा सीट से नव निर्वाचित भाजपा विधायक भईया लाल राजवाड़े,कोरिया भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,भटगांव विधायक श्री मति लक्ष्मी राजवाड़े, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मराबी, एम सी बी जिले के मनेंद्रगढ़ विधान सभा क्षेत्र से नव निर्वाचित भाजपा विधायक श्याम बिहारी जायसवाल,सहित कोरिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलेश शर्मा की राजधानी रायपुर में भाजपा के दिग्गज नेताओं से सौजन्य मुलाकात संपन्न हो चुकी है।जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी ओम माथुर,छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन मंत्री पवन साय,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से सभी की मुलाकात पश्चात कोरिया की टीम के साथ पहुंचे सूरजपुर के दो विधायकों को नेताओं के द्वारा जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी गई। मुलाकात के दौरान भाजपा कोरिया के जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के द्वारा कोरिया जिले की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और हालातों के मद्देनजर बड़े नेताओं से पहलुओं को साझा भी किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें