Advertisment

5th November 2025

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 तीन दिवसीय आयोजन में झलकी परंपरा, प्रगति और गौरव की झांकी

निहत्थों पर जो वार किए उन कायरो को बतलाना है भरकर पीतल उनकी छाती श्री राम बोल कर आना है

चिरमिरी में दिखा तेंदुआ — क्षेत्र में दहशत!

आरोपी प्रेमी और पत्नी (प्रेमिका) दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है

राष्ट्रीय अधिवेशन में पत्रकारिता संरक्षण एवं सुरक्षा कानून विधेयक में संसोधन संगोष्टी सम्पन्न

जिले की रजत जयंती राज्योत्सव 2025 का भव्य समापन : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 तीन दिवसीय आयोजन में झलकी परंपरा, प्रगति और गौरव की झांकी

Praveen Nishee Tue, Nov 4, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 का तीसरा एवं अंतिम दिन अद्भुत उल्लास, गौरव और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन के समापन अवसर पर जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरे जिले में हर्ष, उमंग और एकता का वातावरण छा गया। नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, कलाकारों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति ने इसे अविस्मरणीय बना दिया।

नवा छत्तीसगढ़ की भावना से ओत-प्रोत रहा आयोजन

राज्य की रजत जयंती के अवसर पर एमसीबी जिला संस्कृति, विकास और जनसहभागिता का केंद्र बन गया। आयोजन स्थल पर पारंपरिक छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोकनृत्य, लोकगीत और तकनीकी प्रदर्शनों का संगम देखने को मिला, जिसने जन-जन को अपनी जड़ों और राज्य की गौरवगाथा से जोड़ा।

मुख्य अतिथि की उपस्थिति से बढ़ा गौरव

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित रहे। इनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह, जनपद अध्यक्ष, नगर निकाय प्रमुख एवं जिले के अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। सभी अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर राज्य गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

विभागीय प्रदर्शनी और योजनाओं का लाभ वितरण

राज्योत्सव स्थल पर लगाए गए 20 से अधिक विभागीय स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने। शासन की योजनाओं, नवाचारों और उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभ भी वितरण किए गए। श्रमिक पंजीयन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मोटराइज्ड साइकिल, व्हीलचेयर, वनाधिकार पट्टा, स्वच्छता किट, आइस बॉक्स और मछली पकड़ने के जाल जैसी सुविधाएँ लाभार्थियों को प्रदान की गईं।विधायक रेणुका सिंह और मंत्री जायसवाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर लाभार्थियों से संवाद भी किया।

कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने रखी जिले की विकासगाथा

कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने स्वागत भाषण में कहा कि एमसीबी जिला वर्ष 2022 में गठन के बाद से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क, पर्यटन और आजीविका मिशन में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव आत्ममंथन का अवसर है यह सोचने का समय है कि अगले 25 वर्षों में “नवा छत्तीसगढ़” को किस ऊँचाई तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव “जनसेवा, जनभागीदारी और जनविश्वास” का प्रतीक बन चुका है।

‘जनता के परिश्रम की गाथा है यह रजत जयंती’ - रेणुका सिंह

मुख्य अतिथि श्रीमती रेणुका सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की यात्रा विकास, स्वाभिमान और जनसहभागिता की मिसाल है। यह रजत जयंती जनता के परिश्रम, मातृशक्ति के समर्पण और युवाओं के सपनों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य आत्मनिर्भरता और जनकल्याण की दिशा में अग्रसर है।

एमसीबी जिला गठन के केवल तीन वर्षों में प्रदेश के उभरते जिलों में शामिल हो चुका है, जहाँ हर गांव में सड़क, हर घर में बिजली और हर दिल में “छत्तीसगढ़िया गर्व” का भाव है।

2047 तक पूर्ण विकसित राज्य का लक्ष्य - स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि रजत जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि विकास की कहानी है। उन्होंने वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को पूर्ण विकसित राज्य बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से लाखों नागरिकों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया है और स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है।

लोकसंस्कृति और जनशक्ति का जीवंत उत्सव

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पंथी, राउत नाचा, करमा नृत्य, लोकगीत और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि ने जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प और वनोपज आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी ने “आत्मनिर्भरता” का संदेश दिया।

‘हमर छत्तीसगढ़, हमर गौरव’ के उद्घोष के साथ हुआ समापन

समापन अवसर पर पूरे परिसर में “जय जोहार, जय छत्तीसगढ़” के नारे गूंज उठे। उपस्थित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने राज्य गीत के साथ एक स्वर में एकता और प्रगति का संदेश दिया।

कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उत्सव “नए संकल्प, नई ऊँचाइयों और नई उपलब्धियों” की ओर अग्रसर “नवा छत्तीसगढ़” की यात्रा का आरंभ है।

रजत जयंती राज्योत्सव के समापन अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएँ

छत्तीसगढ़ की 25 वर्ष की विकास यात्रा पर गर्व, जनभागीदारी और संस्कृति का हुआ सम्मान

छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती राज्योत्सव के समापन अवसर पर जिले में उल्लास और गर्व का वातावरण रहा। इस अवसर पर महापौर रामनरेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह ने अपने भावपूर्ण उद्बोधनों में प्रदेश की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए समस्त नागरिकों को शुभकामनाएँ दीं।

महापौर रामनरेश राय ने अपने संबोधन में कहा कि “रजत जयंती केवल 25 वर्षों का उत्सव नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की मेहनत, संघर्ष और समृद्धि की यात्रा का प्रतीक है। मैं इस अवसर पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को सादर नमन करता हूँ, जिनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ। आज प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है और आने वाले समय में स्वर्ण जयंती की ओर और भी अधिक प्रगति और समृद्धि के साथ अग्रसर होगा।”

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव ने कहा कि “यह राज्योत्सव जनभागीदारी और विकास का उत्सव रहा है। सभी विभागों ने अपने स्टॉलों के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी देकर जनता को जोड़ा है। हमारे स्कूली बच्चों और सांस्कृतिक दलों ने छत्तीसगढ़ की परंपरा और गौरव को मंच पर जीवंत कर दिया है।”

जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह ने कहा कि “यह उत्सव हमारे विकास, संस्कृति और एकता का प्रतीक है। पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने जिस गति से प्रगति की है, वह हर नागरिक के परिश्रम और संकल्प का परिणाम है। हमारा लक्ष्य है कि गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुँचे और हर परिवार आत्मनिर्भर बने।”

कार्यक्रम के समापन अवसर पर पूरे जिले में उत्सव का उल्लास और छत्तीसगढ़ की गौरवशाली 25 वर्ष की यात्रा के प्रति गर्व का भाव परिलक्षित हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें