Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना से : छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी राष्ट्रीय व्यापी पहचान-उपाध्याय

Praveen Nishee Mon, Dec 8, 2025

मनेद्रगढ़। एमसीबी। मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना पर्यटन को आगे बढ़ाने के लिए एक बहुत अच्छी योजना है इससे प्रदेश की सांस्कृतिक धार्मिक और प्राकृतिक विरासत का पौराणिक महत्व जन जन तक पहुंच सकेगा-उक्ताशय के विचार वरिष्ठ पुरातत्व एवं पर्यावरण विद सतीश उपाध्याय ने व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग एवं आईआरसीटीसी के संयुक्त जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि -इस योजना से छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं प्राचीन विरासत को जन-जन तक जानने और समझने का मौका मिलेगा। "आध्यात्मिक गौरव सम्मान "से सम्मानित, योगाचार्य सतीश उपाध्याय ने इस पर्यटन प्रोत्साहन योजना को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धार्मिक और प्राकृतिक विरासत से जोड़ते हुए कहा कि- इससे प्रदेश के आर्थिक विकास में भी मजबूती आएगी एवं छत्तीसगढ़ की विकास की संकल्पना को पर्यटन के क्षेत्र में साकार करने में विशेष मदद मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना से छत्तीसगढ़ की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो सकेगी एवं छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता एवं सांस्कृतिक समृद्धि को देश के कोने-कोने में आने वाले पर्यटक लेकर जाएंगे। उन्होंने टूर पैकेज की 75% सब्सिडी एवं पर्यटकों के लिए आकर्षक टूर पैकेजों की सुविधा की चर्चा करते हुए कहा की पर्यटन को विकसित करने के लिए राज्य शासन की यह दूरगामी सोच बहुत अच्छी है इससे राज्य की पहचान और पुख्ता होगी और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य हो सकेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें