Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

: छोटेलाल को मिली बड़ी राहत,विधायक रेणुका व जिला प्रशासन की पहल पर बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल घर तक पहुंची

Admin Wed, Oct 30, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। भरतपुर तहसील के ग्राम जमथान निवासी छोटेलाल जो कि 85 प्रतिशत दिव्यांगता के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं, को क्षेत्रीय विधायक पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह की पहल पर जिला प्रशासन ने बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उनके घर तक पहुंचाकर बड़ी राहत दी है। अपनी समस्या लेकर जिला मुख्यालय में कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में आए छोटेलाल ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल की मांग की थी। उनकी इस जरूरत को देखते हुए, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आश्वासन दिया कि जैसे ही ट्राई साइकिल उपलब्ध होगी, उसे भरतपुर तहसील स्थित उनके गांव तक पहुंचाया जाएगा, ताकि उन्हें मनेन्द्रगढ़ आने की जरूरत न हो। जैसे ही समाज कल्याण विभाग में बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध हुई, जिसे 28 अक्टूबर 2024 को उपसंचालक समाज कल्याण विभाग की देखरेख में छोटेलाल के घर तक पहुंचाया गया। जिला प्रशासन की इस संवेदनशीलता से छोटेलाल ने खुशी व्यक्त की और प्रशासन व क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह के प्रति आभार जताया है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें