Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहब कंगाले आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुँची मनेंद्रगढ़

Admin Tue, May 16, 2023

मनेंद्रगढ़ 16 मई 2023/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी के सम्बंध में मंगलवार को  मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दौरे पर पहुंची। उनके साथ कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार दुग्गा और पुलिस अधीक्षक  टी.आर. कोशिमा भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्रमांक 1 भरतपुर-सोनहत के अन्तर्गत आने वाले मतदान केन्द्र उजियारपुर, बरबसपुर और कठौतिया तथा विधानसभा क्रमांक 2 मनेंद्रगढ़ के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने नवविवाहिता वधुओं और १७ वर्ष से अधिक उम्र के भावी युवा मतदाताओं को कुमकुम का टीका लगाकर और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। श्रीमती कंगाले ने कहा कि निर्वाचन की प्रक्रिया में आपका वोट अमूल्य  है और आप सभी अपने नज़दीकी मतदान केंद्र में जाकर अपने वोट का प्रयोग अवश्य करें। इसके साथ ही उन्होंने अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

        इसके पश्चात मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले कलेक्ट्रेट कार्यालय मनेंद्रगढ़ पहुँचे। उन्होंने नवीन कार्यालय भवन को घूम-घूमकर देखा। इसके पश्चात वे संभावित स्ट्रांगरूम सह मतगणना कक्ष और ईवीएम वेयरहाउस का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने मतदान केंद्रों में आवश्यकतानुसार भवन, बिजली, पेयजल, फर्नीचर, शौचालय, रैम्प, सीसीटीवी आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

     निरीक्षण के दौरान एसडीएम मनेंद्रगढ़  अभिषेक कुमार, एसडीएम खड़गंवा एसडीएम श्रीमती नयनतारा तोमर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर  प्रवीण भगत तथा अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें