Advertisment

19th August 2026

BREAKING NEWS

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सेल की विशेष कक्षा का आयोजन

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती : टी.आर. कश्यप

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

: झुमका जल महोत्सव मे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे उद्धाघाटन, लगभग 74 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देगे सौगात

Admin Wed, Jan 31, 2024

कोरिया 31 जनवरी 2024/01 व 02 फरवरी को झुमका जल महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन कोरिया द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कोरिया पहुंचेंगे श्री विष्णु देव साय इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता डॉ रमन सिंह, छत्तीसगढ़ विधानसभा करेंगे। विशिष्ट अतिथि होंगे श्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, श्री श्याम बिहारी जायसवाल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, बैकुंठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े, भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह सरुता, जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया श्रीमती रेणुका सिंह, जनपद अध्यक्ष बैकुंठपुर श्रीमती सौभाग्यवती सिंह, जनपद अध्यक्ष सोनहत श्रीमती लल्ली सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बैकुंठपुर श्रीमती नविता शिवहरे, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शिवपुर-चरचा श्रीमती लालमुनि यादव, ग्राम पंचायत ओड़गी की सरपंच श्रीमती बाबी अगरिया की मौजदूगी में संपन्न होगा। इसी तरह समापन दिवस 2 फरवरी को मुख्य अतिथि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे। अध्यक्षता मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन कोरिया जिले को करीब 74 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी मिलेगी। जानकारी के मुताबिक करीब 58 करोड़ रुपए की भूमिपूजन तथा 16 करोड़ रुपए के लोकार्पण कार्य भी सम्पन्न होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें