Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

हिन्दुओं के नरसंहार और पश्चिम बंगाल की : लचर कानून व्यवस्था के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन

Praveen Nishee Sun, Apr 20, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।भाजपाइयों ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला मनेन्द्रगढ़.भारतीय जनता पार्टी, नागपुर मण्डल द्वारा नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे आरोपियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही कार्रवाई के समर्थन में, तथा कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों, हिन्दुओं के नरसंहार और पश्चिम बंगाल की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति, भ्रष्टाचार और ममता बनर्जी के नेतृत्व में हो रहे हिंदू समाज पर अत्याचारों के खिलाफ तीव्र आक्रोश प्रकट किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव चम्पा देवी पावले, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जमुना पांडे,जिला पंचायत सदस्य ताराबहरा उजीत नारायण सिंह,मण्डल अध्यक्ष मुनीम सिंह,जनपद सदस्य सरभोका रमाशंकर सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धनेश यादव, श्याम बिहारी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष केल्हारी परमानंद यादव,जिला कार्यसमिति सदस्य संजय राय,पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्याकुमारी,मण्डल महामंत्री अमित राय,सरपंच मालती सिंह, ललन सिंह,मण्डल मंत्री मनोज शुक्ला,उर्मिला सिंह, प्रतिमा जायसवाल, दीपक यादव,गणेश, पवन सिंह, नील कमल, आशीष राय,पुनीत चंदेल, गोकुल यादव, विष्णु जायसवाल, सोनू साहू,राकेश यादव, गंगा सिंह, कृष्णा कुर्रे, आंचल जायसवाल, सरोज जायसवाल, दिनेश यादव तथा मण्डल के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें