Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने श्रम विभाग के 12 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत चेक सौंपे, 6 हजार 200 से अधिक श्रमिक परिवारों को 11 करोड़ 41 लाख रूपये की सहायता राशि के चेक मिले

Admin Thu, Aug 8, 2024

रायपुर, 08 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज हजारों की तादाद में प्रदेशभर से लोग अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से मिलने पहुंचे हैं। रिमझिम फुहारों के बीच लोग पूरी उम्मीद और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री श्री साय से मिल रहे हैं। इसी दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के तहत 12 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से सहायता राशि के चेक सौंपे। ज्ञात हो कि आज की मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की ओर से 6 हजार 205 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 11 करोड़ 41 लाख 25 हजार 500 रूपये की सहायता राशि के चेक प्रदाय किए गए। इसमें मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत दो हजार 606 हितग्राहियों को 05 करोड़ 21 लाख 20 हजार रूपये, मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत दो हजार 593 हितग्राहियों को 05 करोड़ 18 लाख 60 हजार रूपये तथा मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 827 हितग्राहियों को 15 लाख 66 हजार रूपये के चेक प्रदाय किए गए। इसी तरह मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत 100 हितग्राहियों को 20 लाख रूपये के चेक, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत 34 हितग्राहियों को 34 लाख रूपये, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 29 हितग्राहियों को 30 लाख 50 हजार रूपये तथा मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के 16 हितग्राहियों को कुल एक लाख 29 हजार रूपये के चेक दिए गए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें