Advertisment

12th August 2026

BREAKING NEWS

हर घर तिरंगा और ‘वंदे मातरम‘ थीम पर तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नेतृत्व, हजारों नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थाम कर दिया राष्ट्रभक्ति

हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली

JBCCI गठन और तत्काल वेतन वार्ता की मांग; महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

छत्तीसगढ़ को नई ट्रेन सेवा की सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी…

Praveen Nishee Sun, Aug 3, 2025

रायपुर।(GD News) रायपुर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को छत्तीसगढ़ को नई ट्रेन सेवा की सौगात देने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित थे ।

इंटरसिटी ट्रेन की समय-सारणी और रूट विवरण

रेल प्रशासन के अनुसार रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11701/11702) प्रतिदिन चलेगी। इसमें कुल 15 कोच होंगे 1 एसी चेयर कार, 4 चेयर कार, 8 सामान्य श्रेणी कोच, 1 पावर कार और 1 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

गाड़ी संख्या 11702 (जबलपुर-रायपुर)

सुबह 6:00 बजे जबलपुर से रवाना होकर रायपुर दोपहर 1:50 बजे पहुंचेगी।

प्रमुख स्टेशनः मदनमहल, कछपुरा, नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग।

गाड़ी संख्या 11701 (रायपुर-जबलपुर)

दोपहर 2:45 बजे रायपुर से रवाना होकर जबलपुर रात 10:45 बजे पहुंचेगी।

प्रमुख स्टेशनः दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, कछपुरा, मदनमहल।

विज्ञापन

जरूरी खबरें