Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

श्री कृष्ण जन्मोत्सव : .... बचपन प्ले स्कूल में मनाया गया

Praveen Nishee Tue, Aug 12, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं पैजामा कुर्ता एवं लहंगा चोली में रंग-बिरंगे परिधान पहनकर आए हुए थे। छोटे-छोटे नन्हे- मुन्ने बच्चे राधा कृष्ण के रूप में अत्यंत सुंदर दिख रहे थे।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रम हुए, पूरे विधि विधान एवं पूजा अर्चना के साथ भगवान श्री कृष्णा जन्म उत्सव मनाया गया। मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया कक्षा यूकेजी एवं नर्सरी के छात्राओं के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। साथी कक्षा एलकेजी के छात्र-छात्राओं के द्वारा श्री कृष्ण एवं राधा की वेशभूषा में रैंप वॉक की प्रस्तुति दी गई ।

संस्था की काउंसलर श्रीमती सोनाली दास ने बच्चों को श्री कृष्णा के जन्म से जुड़ी रोचक कथाओं के बारे में बताया। साथ ही कहा कि हमें भगवान श्री कृष्ण के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए।

संस्था की डायरेक्टर श्रीमती ज्योति ताम्रकार ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं एवं कंस वध के बारे में विस्तार से छात्र-छात्राओं को बतलाया। एवं कहा कि हमें हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।

जन्माष्टमी उत्सव के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को मिष्ठान वितरण किया गया। एवं सभी ने भगवान श्री कृष्ण को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाएं सबा परवीन, रेखा दोहरे,साधना सिंह, अंकिता तिवारी, आरिका खान,वैष्णवी जायसवाल, राशि गुप्ता, रेणुका चौधरी, शिल्पी सिन्हा,प्रियंका सिंह, सुनीता राम, राधा पांडे, पूजा सोंधिया, शालिनी वर्मा, बी. साई प्रीति का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें