Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

योग शिक्षक विवेक तिवारी के मार्गदर्शन में बच्चों ने जीता सम्मान : योग ओलंपिक में बच्चों ने दिखाया दमखम, जिलेभर में लहराई सफलता की पताका

Praveen Nishee Tue, May 12, 2026

मनेंद्रगढ़, एमसीबी। जिला स्तरीय योग ओलंपिक का आयोजन बेलबहरा हाई सेकेंडरी स्कूल में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के लगभग सभी स्कूलों के बालक एवं बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में विशेष रूप से 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। बच्चों की सफलता से उनके माता-पिता, शिक्षक एवं गांव के लोग काफी उत्साहित और गौरवान्वित नजर आए।

प्रतिभागियों ने योगासन, संतुलन, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का शानदार परिचय दिया। विजेता बच्चों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने योग शिक्षक एवं कोच विवेक कुमार तिवारी को दिया। बच्चों ने कहा कि उनके मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और प्रेरणा से ही उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए योग को स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजकों एवं विद्यालय परिवार की भी सराहना की गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें